फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे ने दी थी जान से मारने की धमकी फिर गायब हो गई थी लड़की, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही मां

Fri, 01 Jan 2021 11:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Jan 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey threatened, teenager missing till date
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे से जुड़ा एक और मामला बिल्हौर एसडीएम के सामने पहुंचा। बिल्हौर के मदारीपुरवा गांव निवासी महिला के पति की 2016 में मौत हो गई थी।


 
Vikas Dubey threatened, teenager missing till date
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
तब महिला ने जमीन पर वरासत दर्ज कराने को अपनी नाबालिग बेटी के नाम से तहसील बिल्हौर में अर्जी दी थी। आगे की कार्रवाई शुरू ही हुई थी कि 19 दिसम्बर 2019 को किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने गांव निवासी एक युवक व महिला पर आरोप लगाया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

 
Vikas Dubey threatened, teenager missing till date
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
इस बीच विकास दुबे ने उसको जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने तब भी कार्रवाई नहीं की। किशोरी का आजतक पता नहीं चला। महिला ने एक बार फिर गुरुवार को डीएम से मदद की गुहार लगाई है। डीएम ने एसडीएम को जांच करने निर्देश दिए है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey threatened, teenager missing till date
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
महिला ने उसे बहुत खोजने का प्रयास किया मगर बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। महिला ने गांव की एक महिला और पुरुष पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर लिखाने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey threatened, teenager missing till date
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
महिला के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज हो पाती उससे पहले विकास दुबे ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और अब तक उनकी बेटी का नाम वरासत में नहीं चढ़ सका है। डीएम ने मामले में एसडीएम को जांच के आदेश देने के साथ ही कार्रवाई के लिए कहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed