फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

vikas dubey news: ग्राम प्रधान के घर से बरामद हुई दहशतगर्द विकास दुबे के गुर्गे की राइफल

Wed, 05 Aug 2020 11:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Aug 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: rifle recovered from village headman house
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश उमाशंकर शुक्ला उर्फ बउअन की लाइसेंसी राइफल ग्राम प्रधान राम सिंह यादव के घर से बरामद हुई। पुलिस राम सिंह को सोमवार को जेल भेज चुकी है।
vikas dubey news: rifle recovered from village headman house
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने राम सिंह व उमाशंकर पर अब आर्मस एक्ट के तहत चौबेपुर थाने में केस दर्ज किया है। बिकरू कांड में मदारीपुरवा गांव का ग्राम प्रधान राम सिंह यादव भी शामिल था। एसटीएफ ने रविवार को राम सिंह को गिरफ्तार किया था।
vikas dubey news: rifle recovered from village headman house
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया था कि उसकी लाइसेंस बंदूक किसी एक आरोपी ने ली थी, जिसके बारे में पता नहीं चला है। दरअसल, वारदात के बाद आनन-फानन में असलहे बदल गए थे। पुलिस ने राम सिंह की निशानदेही पर उसके घर से एक लाइसेंसी राइफल व दो कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: rifle recovered from village headman house
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में पता चला कि राइफल विकास के गुर्गे सुज्जा निवादा गांव निवासी फरार आरोपी उमाशंकर की है। उमाशंकर ने भी विकास के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। पुलिस उमाशंकर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
vikas dubey news: rifle recovered from village headman house
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
दर्जनों असलहे बरामद करना चुनौती
वारदात में पचास से अधिक बदमाश शामिल थे। सभी असलहों से लैस थे। पुलिस अभी तक अपने लूटे गए असलहों के अलावा दो चार असलहे ही बरामद कर सकी है। साफ है कि दर्जनों असलहों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसरों का कहना है कि फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद असलहों की बरामदगी की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed