{"_id":"5f72d10579fe08328f48b15d","slug":"vikas-dubey-latest-news-charge-sheet-of-bikru-case-ready","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड की चार्जशीट तैयार, चौबेपुर थाने के तत्कालीन एसओ विनय और दरोगा केके शर्मा पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड की चार्जशीट तैयार, चौबेपुर थाने के तत्कालीन एसओ विनय और दरोगा केके शर्मा पर गंभीर आरोप
Tue, 29 Sep 2020 11:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कांड: विकास दुबे, केके शर्मा, विनय तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की चार्जशीट पुलिस ने तैयार कर ली है, जो इसी सप्ताह दाखिल की जानी है। चार्जशीट में चौबेपुर के तत्कालीन थानेदार विनय तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसने अपने कार्यकाल में दहशतगर्द विकास दुबे के अपराधों पर पर्दा डाला। उसको संरक्षण दिया।
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
यह भी आरोप है कि दो जुलाई की रात साजिश के तहत विनय ने दरोगा केके शर्मा के माध्यम से विकास दुबे तक पुलिस की दबिश की सूचना पहुंचाई। इसमें आठ पुलिस वालों की जान चली गई। विवेचना में पुलिस ने आरोपी विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा के खिलाफ साक्ष्य जुटाए हैं। इनका जिक्र चार्जशीट में है।
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
विवेचना टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनय तिवारी व केके शर्मा पर साजिश रचने का आरोप है। विवेचना में पता चला है कि विनय तिवारी को विकास के अपराधों की पूरी जानकारी थी। दर्जनों शिकायतें उसके खिलाफ पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
जब टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाई गई तब भी विनय ने विकास को बचाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट में दावा किया है कि विनय और केके शर्मा को बड़ी वारदात की सूचना थी, इसके बाद भी दबिश की सूचना लीक कर दी। इसलिए पुलिस ने दोनों को साजिश रचने का आरोपी माना है।
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
उस रात विनय और विकास की बातचीत नहीं
जिस रात बिकरू कांड हुआ, उस दौरान एसओ विनय तिवारी और विकास की फोन पर बातचीत नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक विवेचना में पुलिस ने दावा किया है कि विनय ने साथी दरोगा केके शर्मा के जरिये विकास तक सूचना पहुंचवाई। इस दौरान विकास ने कहा था कि वो सभी को मार देगा। इसके बावजूद विनय ने किसी अधिकारी को यह सूचना नहीं दी और फोर्स गांव पहुंच गई।
जिस रात बिकरू कांड हुआ, उस दौरान एसओ विनय तिवारी और विकास की फोन पर बातचीत नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक विवेचना में पुलिस ने दावा किया है कि विनय ने साथी दरोगा केके शर्मा के जरिये विकास तक सूचना पहुंचवाई। इस दौरान विकास ने कहा था कि वो सभी को मार देगा। इसके बावजूद विनय ने किसी अधिकारी को यह सूचना नहीं दी और फोर्स गांव पहुंच गई।