फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: जय की पत्नी श्वेता बोली- सभी बेगुनाह, गलत फंसाया गया

Wed, 23 Sep 2020 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Jai wife said all innocent, wrongly framed
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
जय और उसके भाइयों के नाम विकास के गैंग में शामिल होने के बाद जय की पत्नी श्वेता परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर डीआईजी कार्यालय पहुंची। अफसरों से कहा कि उनके घर वालों को गलत फंसाया गया है। विकास के गैंग से इन सभी का कभी कोई मतलब नहीं रहा।
vikas dubey kanpur news: Jai wife said all innocent, wrongly framed
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
मामले की जांच दोबारा कराई जाए। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने विकास के पंजीकृत गिरोह डी -124 में जय बाजपेई और उसके भाइयों अजयकांत, रजयकांत व शोभित का नाम शामिल किया है। इसकी जानकारी होने पर श्वेता, अपनी जेठानी ऊषा व प्रभा बाजपेई के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंची।

 
vikas dubey kanpur news: Jai wife said all innocent, wrongly framed
जय बाजपेई अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
कार्यालय में मौजूद सीओ गोविंदनगर विशाल पांडेय से मुलाकात कर अपने पति और उनके भाइयों को बेकसूर बताया। कहा कि परिवार के लोग षडयंत्र के तहत फंसाए जा रहे हैं। उनके खिलाफ जो भी मुकदमे दर्ज थे, वे विकास से संबंधित नहीं थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Jai wife said all innocent, wrongly framed
जय बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : फेसबुक
सीओ ने श्वेता से कहा कि बिकरू कांड की जांच स्थानीय पुलिस के अलावा कई अन्य एजेंसियां (न्यायिक आयोग, एसआईटी, ईडी समेत अन्य जांच एजेंसियां) कर रही हैं। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Jai wife said all innocent, wrongly framed
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
जांच में दोषी पाए जाने पर हम सजा के लिए तैयार
श्वेता ने कहा कि जांच में विकास दुबे प्रकरण में हमारे घर के किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो हम सजा भुगतने को तैयार हैं। उन्होंने क्षेत्र के एक अधिवक्ता पर आरोप लगाया है कि वर्चस्व और खुन्नस में बेवजह हमारे परिवार को परेशान कर रहे हैं। हमारे पास वे सारे साक्ष्य हैं, जिससे जय और उनके भाई बेकसूर साबित हो जाएंगे। सारे सुबूत वे कोर्ट में पेश करने के साथ ही जांच अधिकारी व मीडिया से साझा करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed