{"_id":"5f0888e78ebc3e63954b3a46","slug":"vikas-dubey-kanpur-encounter-news-vikas-dubey-funeral-wife-gave-big-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास का शव देख फूट-फूटकर रोई पत्नी, मीडिया पर भड़की बोली- तुम सबने मिलकर मेरे पति को मरवा दिया, अब मैं बंदूक उठाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास का शव देख फूट-फूटकर रोई पत्नी, मीडिया पर भड़की बोली- तुम सबने मिलकर मेरे पति को मरवा दिया, अब मैं बंदूक उठाऊंगी
Fri, 10 Jul 2020 09:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
विकास का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को भैरवघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कराया गया। अंतिम संस्कार में पहुंची पत्नी रिचा अचानक मीडिया पर भड़क गई, सब पर मिलकर पति को मरवाने का आरोप लगाया।
विकास का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि विकास के माता-पिता को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने आने से साफ इंकार कर दिया। विकास के शव का पोस्टमार्टम कराने के काफी देर बाद तक पुलिस को शव का कोई दावेदार नहीं मिला।
कानपुर के भैरव घाट पर हुआ विकास दुबे का अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
शाम को शिवली से विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम पहुंचे और अपनी सुपुर्दगी में शव लिया। यहां से शव को सीधे भैरवघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया गया। लखनऊ से विकास की पत्नी रिचा, बेटा, मामी व बिकरू से रिश्तेदारी की तीन अन्य महिलाएं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया ने रिचा से बिकरू में आठ पुलिस की हत्या के संबंध में सवाल किए तो वह भड़क उठी। जोर-जोर से चिल्ला कर कहा कि तुम सबने मिलकर मेरे पति को मरवा दिया। जिसने जैसा किया है, उसको वैसा ही परिणाम भुगतने तक की धमकी दे दी। रिचा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अब मैं बंदूक उठाऊंगी।
विज्ञापन
विकास का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी पूर्वी राजकुमार ने पुलिस कर्मियों को उसे वहां से ले जाने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे में शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद रिचा, बेटे व मामी के साथ तीन कारों से लखनऊ रवाना हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं भी गांव के लिए निकल गईं।