फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक था कानपुर वाला विकास दुबे, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

Fri, 10 Jul 2020 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 10 Jul 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, See photos
विकास का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह कानपुर से 17 किमी पहले एनकाउंटर कर दिया गया। शाम करीब छह बजे कानपुर के हैलट अस्पताल में तीन डॉक्टरों अरविंद अवस्थी, शशिकांत मिश्र और विपुल चतुर्वेदी के पैनल ने करीब दो घंटे वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, See photos
विकास का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विकास के सीने से तीन गोली बरामद हुई, जबकि एक गोली कमर में लगी थी। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद विकास का शव उसके बहनोई दिनेश तिवारी को सौंपा गया। पुलिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी रिचा और बेटे को भी लेकर पहुंची। 

 
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, See photos
भैरव घाट पहुंचा विकास का बहनोई - फोटो : अमर उजाला
शव का भैरव घाट पर विद्युत शव दाह गृह में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अंतिम संस्कार में कुख्यात बदमाश विकास का सिर्फ एक रिश्तेदार ही पहुंचा। साथ ही कई थानों की फोर्स मौजूद रही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, See photos
विकास का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
घाट पर पत्नी रिचा मीडियाकर्मियों पर भड़क गई और बोली कि जिसने जैसा सलूक किया है उसको वैसा सबक सिखाऊंगी। जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी। इससे पहले पत्नी रिचा और मां सरला दुबे ने शव लेने से इनकार कर दिया था।


 
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, See photos
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मां ने कहा था कि वे बेटे विकास का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। विकास के पिता ने कहा कि, जो हुआ अच्छा हुआ। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने रिचा और उसके बेटे को हिरासत में लिया था। हालांकि, उसे आज दोपहर में पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed