फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ विकास का अंतिम संस्कार, माता-पिता नहीं आए, ये लोग हुए शामिल

Fri, 10 Jul 2020 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 10 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, These people involved in the funeral
विकास का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को भैरवघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कराया गया। अंतिम संस्कार में पहुंची पत्नी रिचा अचानक मीडिया पर भड़क गईं, सब पर मिलकर पति को मरवाने का आरोप लगाया।

Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, These people involved in the funeral
कानपुर के भैरव घाट पर हुआ विकास दुबे का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि विकास के माता-पिता को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने आने से साफ इनकार कर दिया। विकास के शव का पोस्टमार्टम कराने के काफी देर बाद तक पुलिस को शव का कोई दावेदार नहीं मिला।

Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, These people involved in the funeral
कानपुर के भैरव घाट पर हुआ विकास दुबे का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
शाम को शिवली से विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम पहुंचे और अपनी सुपुर्दगी में शव लिया। यहां से शव को सीधे भैरवघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया गया। लखनऊ से विकास की पत्नी रिचा, बेटा, मामी व बिकरू से रिश्तेदारी की तीन अन्य महिलाएं पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, These people involved in the funeral
विकास का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मीडिया ने रिचा से बिकरू में आठ पुलिस की हत्या के संबंध में सवाल किए तो वह भड़क उठी। जोर-जोर से चिल्ला कर कहा कि तुम सबने मिलकर मेरे पति को मरवा दिया। जिसने जैसा किया है, उसको वैसा ही परिणाम भुगतने तक की धमकी दे दी।

विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur Encounter news, Vikas Dubey funeral, These people involved in the funeral
भैरव घाट पहुंचा विकास का बहनोई - फोटो : अमर उजाला
एसपी पूर्वी राजकुमार ने पुलिस कर्मियों को उसे वहां से ले जाने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे में शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद रिचा, बेटे व मामी के साथ तीन कारों से लखनऊ रवाना हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं भी गांव के लिए निकल गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed