फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: अमर दुबे की पत्नी को लेकर हैरान करने वाला सच, खुशी को पता था वो बदमाश है, इसलिए की शादी

Thu, 13 Aug 2020 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Aug 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News police claim Khushi knew that Amar dubey is a miscreant, so married
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए दहशतगर्द के खास गुर्गे अमर दुबे की पत्नी खुशी को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस ने दावा किया है कि खुशी को पता था कि अमर दुबे बदमाश है, वह असलहे रखता है। अमर की दबंगई उसको पसंद थी, इसलिए उसने शादी की। पुलिस ने इस तथ्य को विवेचना में भी शामिल किया है। 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News police claim Khushi knew that Amar dubey is a miscreant, so married
अमर दुबे की शादी की फोटो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड से ठीक तीन दिन पहले 29 जून को अमर दुबे की पनकी निवासी खुशी से शादी हुई थी। दो जुलाई को वारदात हुई। पुलिस ने खुशी को साजिश रचने के आरोप में जेल भेज दिया था। तबसे यह आरोप लग रहे हैं कि खुशी को जेल क्यों भेजा गया जबकि उसकी तो महज तीन दिन पहले शादी हुई थी। 
 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News police claim Khushi knew that Amar dubey is a miscreant, so married
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
तब पुलिस ने भी अपनी गलती मानकर उसको जेल से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन अचानक प्रक्रिया रोक दी गई। विवेचक इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि अमर और खुशी एक दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते थे। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। खुशी को पूरी जानकारी थी कि अमर विकास दुबे के साथ रहता है। उसके कारनामों से भी भली भांति परिचित थी। विकास दुबे को भी वो जानती थी। इसलिए पुलिस ने तय कर लिया है कि अब खुशी को रिहा न करवाकर उसको आरोपी बनाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News police claim Khushi knew that Amar dubey is a miscreant, so married
अमर दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फोटो थी पसंद 
इंस्पेक्टर ने बताया कि अमर ने अपनी फेसबुक आईडी पर असलहों से लैस होकर तमाम फोटो पोस्ट कर रखी थीं। ऐसे में खुशी और उसके परिवार का ये कहना है कि उसको नहीं पता था कि अमर इस तरह के धंधों में है, ये बात गले नहीं उतर रही है। पुलिस के मुताबिक ऐसी फोटो खुशी को पसंद थीं। पुलिस ने अमर की इन फोटो को जांच में शामिल किया है। साथ ही चैट भी साक्ष्य के तौर पर संकलित की है। 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News police claim Khushi knew that Amar dubey is a miscreant, so married
खुशी के साथ विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
झूठ बोल किया गुमराह
बिकरू कांड के बाद खुशी के परिजनों ने कहा था कि विकास दुबे ने दबंगई से जबरन शादी कराई थी। पुलिस का दावा है कि ये तथ्य पूरी तरह से झूठ है। परिजनों ने पुलिस को गुमराह किया। जबरदस्ती शादी नहीं हुई। रजामंदी से शादी हुई। कुछ ग्रामीणों ने भी इस संबंध में बयान दिए हैं जिसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed