फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या है विकास दुबे कांड का वायरल ऑडियो, जिसे सुनने के बाद पुलिस प्रशासन में मची है खलबली

Mon, 17 Aug 2020 08:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Aug 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: Another audio viral in Vikas Dubey case
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

कानपुर एनकाउंटर में एक के बाद एक वायरल हो रहे ऑडियो ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बिकरू कांड के आराेपी प्रभात मिश्रा के पिता राजेंद्र मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद शनिवार देर रात एक और ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें राहुल तिवारी किसी पुलिस अधिकारी से मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है। 


 

Vikas Dubey: Another audio viral in Vikas Dubey case
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी भी उसे आश्वस्त कर रहा है कि विकास दुबे को सबक सिखा कर रहेंगे। इसके लिए सात दिन का समय चाहिए। बिकरू कांड को लेकर अबतक लगभग एक दर्जन ऑडियो वायरल हो चुके हैं। शनिवार को जो ऑडियो वायरल हुआ, उसमें विकास दुबे के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने वाले राहुल तिवारी और एक पुलिस अधिकारी के बीच बातचीत बताई जा रही है। 


Vikas Dubey: Another audio viral in Vikas Dubey case
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत में राहुल तिवारी कहता है साहब विकास दुबे ने एसओ साहब और मुझे बंधक बनाकर मारपीट की है। मेरे मोबाइल छीन लिए। थानाध्यक्ष के साथ भी मारपीट की गई, दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत पूर्व बिल्हौर सीओ देवंद्र मिश्रा और राहुल तिवारी के बीच की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: Another audio viral in Vikas Dubey case
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
ऑडियो में राहुल तिवारी थानाध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना को बयां कर रहा है। ऑडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि उन्हें सात दिन का समय चाहिए, वह विकास दुबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। हालांकि बातचीत के दौरान दूसरी ओर से पुलिस अधिकारी द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि उस दिन जो कुछ हुआ वह उसकी मजबूरी थी, एक एसओ को बहुत कुछ सोचना समझना पड़ता है। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey: Another audio viral in Vikas Dubey case
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि अगर उसे उसपर विश्वास है तो केवल सात दिन का समय दें, वह बेहद सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं। कार्रवाई के बारे में राहुल तिवारी को नहीं बताया है। वायरल ऑडियो को लेकर फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से मना कर रहा है। सवाल यह भी है कि इस मामले में लगातार ऑडियो कहां से वायरल हो रहे हैं या कोई इन्हें वायरल करावा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed