{"_id":"5f34cdcaf50f4a6d271f5f2a","slug":"vikas-dubey-amar-dubey-s-wife-khusi-crazy-about-this-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर के इस अंदाज की दिवानी थी खुशी, शादी के पांचवें दिन मिट गया था सिंदूर, अब घुट-घुट कर कट रही रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर के इस अंदाज की दिवानी थी खुशी, शादी के पांचवें दिन मिट गया था सिंदूर, अब घुट-घुट कर कट रही रातें
Thu, 13 Aug 2020 11:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कांड: अमर के प्यार में पागल थी खुशी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए दहशतगर्द के खास गुर्गे अमर दुबे की पत्नी खुशी को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस ने दावा किया है कि खुशी को पता था कि अमर दुबे बदमाश है, वह असलहे रखता है। अमर की दबंगई उसको पसंद थी। खुशी अमर के इसी अंदाज पर जान छिड़कती थी। पुलिस ने इस तथ्य को विवेचना में भी शामिल किया है।
विकास दुबे कांड: विकास ने कराई थी अमर की शादी
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड से ठीक तीन दिन पहले 29 जून को अमर दुबे की पनकी निवासी खुशी से शादी हुई थी। दो जुलाई को वारदात हुई और पांच को यूपी एसटीएफ ने अमर को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने खुशी को साजिश रचने के आरोप में जेल भेज दिया था। तबसे यह आरोप लग रहे हैं कि खुशी को जेल क्यों भेजा गया जबकि उसकी तो महज तीन दिन पहले शादी हुई थी।
विकास दुबे कांड: अमर ने पुलिस पर बरसाई थीं गोलियां
- फोटो : amar ujala
तब पुलिस ने भी अपनी गलती मानकर उसको जेल से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन अचानक प्रक्रिया रोक दी गई। अब जेल में घुट-घुट कर उसकी रातें कट रही हैं। विवेचक इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि अमर और खुशी एक दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनकाउंटर में मारा गया था अमर दुबे
- फोटो : amar ujala
दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। खुशी को पूरी जानकारी थी कि अमर विकास दुबे के साथ रहता है। उसके कारनामों से भी भली भांति परिचित थी। विकास दुबे को भी वो जानती थी। इसलिए पुलिस ने तय कर लिया है कि अब खुशी को रिहा न करवाकर उसको आरोपी बनाएगी।
विज्ञापन
अमर दुबे की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खुशी को पसंद थी अमर की फोटो
इंस्पेक्टर ने बताया कि अमर ने अपनी फेसबुक आईडी पर असलहों से लैस होकर तमाम फोटो पोस्ट कर रखी थीं। ऐसे में खुशी और उसके परिवार का ये कहना है कि उसको नहीं पता था कि अमर इस तरह के धंधों में है, ये बात गले नहीं उतर रही है। पुलिस के मुताबिक ऐसी फोटो खुशी को पसंद थीं। पुलिस ने अमर की इन फोटो को जांच में शामिल किया है। साथ ही चैट भी साक्ष्य के तौर पर संकलित की है। बिकरू कांड के बाद खुशी के परिजनों ने कहा था कि विकास दुबे ने दबंगई से जबरन शादी कराई थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अमर ने अपनी फेसबुक आईडी पर असलहों से लैस होकर तमाम फोटो पोस्ट कर रखी थीं। ऐसे में खुशी और उसके परिवार का ये कहना है कि उसको नहीं पता था कि अमर इस तरह के धंधों में है, ये बात गले नहीं उतर रही है। पुलिस के मुताबिक ऐसी फोटो खुशी को पसंद थीं। पुलिस ने अमर की इन फोटो को जांच में शामिल किया है। साथ ही चैट भी साक्ष्य के तौर पर संकलित की है। बिकरू कांड के बाद खुशी के परिजनों ने कहा था कि विकास दुबे ने दबंगई से जबरन शादी कराई थी।