{"_id":"5efebfd083c1ea004532c9fc","slug":"up-vikas-dubey-s-maternal-uncle-prem-prakash-pandey-and-atul-dubey-killed-in-an-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: बिकरू के पास जंगल में हुई बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एनकाउंटर में दो ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: बिकरू के पास जंगल में हुई बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एनकाउंटर में दो ढेर
Fri, 03 Jul 2020 10:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:59 AM IST
जंगल में मिली पिस्टल और राइफल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू गांव के जंगलों में छुपे हुए दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया है। इस कार्रवाई में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। कानपुर के आसपास के जिलों की सीमाओं को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
आठ पुलिसकर्मी हुए शहीद
- फोटो : amar ujala
पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। एडीजी जय नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। बता दें कानपुर में गुरुवार रात एक बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
एडीजी एलओ और विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
इसमें सर्कल ऑफिसर (सीओ) और 3 सब इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 5 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस बिठूर थाना इलाके के एक गांव में हिस्ट्री शीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी, लेकिन उसकी गैंग ने पुलिस पर घात लगाकर छत से हमला किया और विकास दुबे मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना से प्रदेश में हड़कंप
- फोटो : amar ujala
बदमाश पुलिस के कई हथियार भी लूट ले गए। उधर, पुलिस ने बताया कि घटना के बाद एनकाउंटर में विकास दुबे के दो साथियों को मार गिराया गया है। जिनकी पहचान विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद एसओ बिठूर के हमराही (सिपाही) विकास बघेल ने रोते हुए बताया कि जैसे ही पुलिस की जीप गांव पहुंची और सभी पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे वैसे ही दो मंजिला मकान की छत पर हथियारों से लैस 50 लोगों ने हमला कर दिया।
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए। सबसे पहले गोली शिवराजपुर एसओ महेश यादव को लगी। उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद गोली और बम की बौछार होने लगी। हर ओर गोली बम की आवाजों के साथ चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।