फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पोस्टमार्टम रूम के बाहर पिता के शव के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर, बेटी ने दुपट्टा बिछाकर लिटाया

Wed, 27 May 2020 01:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
UP: Stretcher was not found for father's body in post mortem house
पिता के शव के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर तो दुुपट्टा बिछाकर लिटाया - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कन्नौज में एक हादसे के दौरान जान गंवाने वाले किसान के शव के लिए जिला अस्पताल में स्ट्रेचर तक नहीं मिली। शव पाेस्टमार्टम हाउस के बाहर जमीन पर लिटाने की नौबत आई तो बेटी ने अपना दुपट्टा बिछा दिया।


 
UP: Stretcher was not found for father's body in post mortem house
शव के पास घंटों रोती रही मृतक की बेटी - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गंदगी देख मृतक के परिजनों को खुद सफाई भी करनी पड़ी। पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने इसे संज्ञान में लिया और सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेवां-अटारा निवासी किसान महेश सोमवार को बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

 
UP: Stretcher was not found for father's body in post mortem house
इस घटना की वीडियो हो रहा वायरल - फोटो : amar ujala
आरोप है कि एंबुलेंस चालक से कानपुर चलने के लिए कहा तो पहले उसने मना कर दिया फिर शिकायत करने की बात कहने पर वह घायल किसान को कानपुर ले जाने की जगह राजकीय मेडिकल लेकर पहुंच गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद किसान महेश को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। एंबुलेंस चालक मृतक किसान को जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर रोड पर ही छोड़कर चला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Stretcher was not found for father's body in post mortem house
पिता के शव के पास रोती बेटी - फोटो : amar ujala
यहां स्ट्रेचर न मिलने पर बेटी ने तेज धूप में पिता को जमीन पर लिटाते देख अपना दुपट्टा ही जमीन पर बिछा दिया। काफी देर तक बेटी अकेले पिता के शव से लिपटकर रोती रही लेकिन किसी स्वास्थ्य कर्मी ने सुध नहीं ली। करीब एक घंटे बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव को उठाकर टीन शेड के नीचे रखवाया गया। इससे पहले गंदगी देख परिजनों ने परिसर की सफाई भी की।

 
विज्ञापन
UP: Stretcher was not found for father's body in post mortem house
स्ट्रेचर न मिलने पर दुुपट्टा बिछाती बेटी - फोटो : amar ujala
मंगलवार को इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने इसे संज्ञान में लिया और सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि उधर, जिला अस्पताल से किसान के शव को स्ट्रेचर पर ही पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था। कर्मचारी शव को स्ट्रेचर पर छोड़कर पोस्टमार्टम हाउस की चाभी लेने आया तो परिजनों ने ही शव को जमीन पर लिटा दिया। एंबुलेंस चालक की भूमिका की जांच कराई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed