फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: इंजीनियर बहू के चेहरे, मुंह और गले पर मिले निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस भी हैरान

Mon, 28 Dec 2020 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
UP: marks found on face, mouth and throat of engineer daughter-in-law, revealed in post mortem report, police also shocked
पति के साथ आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में नवविवाहिता इंजीनियर आरजू की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर 15 दिनों के अंदर ऐसा क्या हुआ जो आरजू की हत्या कर दी गई। बता दें कि रविवार को पुलिस पति अमनदीप व ससुर को हिरासत में लेकर घाट पर पहुंची। यहां शव का अंतिम संस्कार किया गया। अमनदीप ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी।
UP: marks found on face, mouth and throat of engineer daughter-in-law, revealed in post mortem report, police also shocked
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से आरजू की मौत की पुष्टि हुई है। उसके मुंह, गले और चेहरे के आसपास निशान भी मिले हैं। होठों पर सूजन भी थी। इससे प्रतीत होता है कि तकिये जैसी किसी वस्तु से उसके मुंह और नाक को दबाया गया जिससे दम घुटा और मौत हो गई।

UP: marks found on face, mouth and throat of engineer daughter-in-law, revealed in post mortem report, police also shocked
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : amar ujala
कयास लगाया जा रहा है कि आरजू की बेड पर तकिये से मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बाथरूम में ले जाकर रख दिया गया। इसीलिए बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। धक्का मारते ही दरवाजा खुल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: marks found on face, mouth and throat of engineer daughter-in-law, revealed in post mortem report, police also shocked
शादी के बाद काफी खुश थी आरजू - फोटो : अमर उजाला
कातिल बड़े शातिराना अंदाज से हत्या को हादसे में तब्दील करना चाहता था। ससुरालियों का दावा था कि आरजू की मौत बाथरूम में गिरने से हुई थी। बाथरूम में गीजर चल रहा था। वह नहाने जा रही थी। अगर गिरने से मौत होती तो सिर पर आगे या पीछे कहीं चोट जरूर लगती।

विज्ञापन
UP: marks found on face, mouth and throat of engineer daughter-in-law, revealed in post mortem report, police also shocked
नौबस्ता गहोई भवन में आरजू गुप्ता के दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों के अनुसार गीजर की गैस (एलपीजी) से किसी का दम नहीं घुट सकता है और ना ही उसके चेहरे, गले और मुंह पर निशान पड़ सकते हैं। हां, यदि कोई ऐसी गैस हो जो ऑक्सीजन को अवशोषित (सोखता) करती है तो उसकी मौत हो सकती है। गीजर में ऐसी कोई गैस नहीं होती जिससे किसी की जान जा सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed