फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: उरई जनसभा में बोले CM योगी- बदल गई बुंदेलखंड की तस्वीर; 1273.96 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा

Sat, 25 Jul 2026 02:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

Orai News: मुख्यमंत्री ने जालौन जिले को 1273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का लोकार्पण और 108 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath arrives in Orai gifts 324 development projects worth 1,273.96 crore to Jalaun
उरई के इंदिरा स्टेडियम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जालौन के उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जालौन अब दस्यु क्षेत्र नहीं रहा है। यह महर्षि वेदव्यास की पावन धरती है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बुंदेलखंड को सूखे, बदहाली और शाम होते ही डकैतों की आहट के लिए जाना जाता था, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने जालौन और पूरे बुंदेलखंड को विकास की नई पहचान दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जालौन वासियों को ₹1273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी, जिनमें 216 परियोजनाओं का लोकार्पण और 108 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

UP CM Yogi Adityanath arrives in Orai gifts 324 development projects worth 1,273.96 crore to Jalaun
उरई के इंदिरा स्टेडियम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

कालपी के कागज उद्योग और नून नदी के पुनर्जीवन की सराहना

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने स्थानीय उद्योगों और उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कालपी का हस्तनिर्मित कागज उद्योग अब ऑस्ट्रेलिया और जापान तक अपनी पहचान बना चुका है, वहीं नून नदी के पुनर्जीवन कार्य की सराहना पूरे विश्व में हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में 01 लाख घरों को बिजली उपलब्ध कराने पर काम जारी है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। नीट परीक्षा और माफियाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों और माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया जा रहा है और उनकी अवैध संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और बेटियां पूरी तरह सुरक्षित होकर पढ़ाई कर रही हैं।

UP CM Yogi Adityanath arrives in Orai gifts 324 development projects worth 1,273.96 crore to Jalaun
उरई के इंदिरा स्टेडियम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala




विपक्ष पर निशाना, सपा-कांग्रेस पर बोला हमला

सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल केवल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। पूर्ववर्ती सपा सरकार में खनन माफिया सक्रिय थे और नौकरियों में परिवारवाद तथा वसूली होती थी। उन्होंने मंच से कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के बयान का भी जिक्र किया। इससे पहले जनसभा में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा था कि जो विकास 70 वर्षों में नहीं हुआ, वह योगी सरकार ने कर दिखाया। विधायक ने कालपी के कागज उद्योग को बढ़ावा देने और इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी। वहीं सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि 2017 से पहले जमीनों पर अवैध कब्जे होते थे, जिस पर अब बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने जालौन में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath arrives in Orai gifts 324 development projects worth 1,273.96 crore to Jalaun
सभास्थल पर मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे इंदिरा स्टेडियम पहुंचे, जहां जनसभा स्थल पर भारी जनसैलाब उमड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, स्थानीय सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath arrives in Orai gifts 324 development projects worth 1,273.96 crore to Jalaun
मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि - फोटो : amar ujala

2017 से पहले जमीनों पर होते थे कब्जे, अब माफियाओं पर कार्रवाई: गौरी शंकर वर्मा

वहीं उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जमीनों पर अवैध कब्जे आम बात थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब भू-माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। इसके साथ ही विधायक ने जिले के युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए जालौन में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कराने की प्रमुख मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed