फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कानपुर में प्रॉपर्टी डीलर के आत्मदाह का मामला, हाईवे जाम कर प्रदर्शन-बवाल, दरोगा पर एफआईआर

Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
UP: Case of self-immolation of property dealer in Kanpur, protest by jamming the highway, ruckus, FIR on Daroga
पत्नी और बेटी ने हाईवे पर लेट लगाया जाम - फोटो : amar ujala
कानपुर में जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर ईश्वर चंद दीक्षित (52) के आत्मदाह करने के मामले में आक्रोशित परिजनों समेत सैकड़ों लोगों ने सोमवार दोपहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पहले श्याम नगर चौराहा जाम किया और बवाल बढ़ा तो श्याम नगर बाईपास पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने आजाद नगर चौकी इंचार्ज पर भी एफआईआर दर्ज की। उसको निलंबित कर दिया। करीब छह घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कराया जा सका। रामपुरम निवासी ईश्वर चंद ने रविवार को श्याम नगर चौराहे पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया था। परिजनों ने बताया था कि ईश्वर चंद ने 2017 में बिधनू में दो सौ गज का प्लाट लिया था। जब वह दशहरा वाले दिन निर्माण कराने पहुंचे थे तो एक पक्ष ने आकर प्लाट पर खुद का कब्जा बताया था। बिधनू पुलिस ने काम रुकवा दिया था। इससे आहत होकर ईश्वर चंद ने आत्मदाह कर लिया था।

 
UP: Case of self-immolation of property dealer in Kanpur, protest by jamming the highway, ruckus, FIR on Daroga
घंटो चला हंगामा - फोटो : amar ujala
सोमवार दोपहर करीब एक बजे शव मोर्चरी से घर पहुंचा। परिजन दो बजे श्याम नगर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सैकड़ों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, एडीएम समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। अफसर परिजनों और प्रदर्शनकारियों को दो घंटे तक समझाने में जुटे रहे लेकिन वह नहीं माने। उसके बाद श्याम नगर बाईपास पर शव रखकर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने पर पुलिस फोर्स ने भीड़ को जबरन हटाने का प्रयास किया तब भी भीड़ नहीं मानी। आखिर में पुलिस को पीछे हटना पड़ा। रात करीब आठ बजे किसी तरह से लोगों को समझाने में अफसर सफल हो सके। तब शव घर ले जाया गया। 
 
UP: Case of self-immolation of property dealer in Kanpur, protest by jamming the highway, ruckus, FIR on Daroga
घंटो जाम में फंसे रहे वाहन - फोटो : amar ujala
पुलिस से महिलाओं की तीखी नोकझोंक 
ईश्वर चंद की बेटी और पत्नी सड़क के बीच में लेट गईं। महिला सिपाहियों ने जब उनको उठाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की होने लगी। बमुश्किल उनको उठाया जा सका लेकिन भीड़ को सड़क से हटा नहीं सके। दो बजे से चार बजे तक जब प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ और कोई मांगे नहीं मानी गईं। तब सभी शव लेकर श्याम नगर पहुंच गए। मांग थी कि तत्काल डीएम मौके पर आएं। उसके बाद एडीएम समेत अन्य अधिकारी वहां पहुंचे। वह करीब चार घंटे तक बातचीत करते रहे। तब जाकर समझा सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Case of self-immolation of property dealer in Kanpur, protest by jamming the highway, ruckus, FIR on Daroga
वाहन की लंबी कतार लग गई - फोटो : amar ujala
गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे परिजन 
परिजनों ने आरोप लगाया कि जो लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं उनसे आउटर की बिधनू पुलिस मिली हुई है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की और ईश्वर चंद दीक्षित पर ही दबाव बनाया। परिजन प्रदर्शन के दौरान अड़े रहे कि जिन पर एफआईआर दर्ज की गई है उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाए। डीसीपी ने आश्वासन दिया कि जल्द सभी आरोपी पकड़कर जेल भेजे जाएंगे। 

 
विज्ञापन
UP: Case of self-immolation of property dealer in Kanpur, protest by jamming the highway, ruckus, FIR on Daroga
शव रखकर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
दरोगा निलंबित, कई हिरासत में, एक गिरफ्तार 
मामले में घनश्याम गौड़, बल्लू द्विवेदी, जितेंद्र कुमार दीक्षित, आजाद नगर चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह, व चार पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी आउटर ने दरोगा पुष्पेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। घनश्याम की गिरफ्तारी कर ली गई है। नामजद कई और आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। जल्द पुलिस उनकी गिरफ्तारी करेगी। 

पीड़ित परिजनों की मांगें
- ईश्वर चंद की तीनों बेटियों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए
- परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए 
- सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो
- प्लाट को कब्जा मुक्त कराया जाए
- परिवार को सुरक्षा दी जाए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed