{"_id":"5aeedffc4f1c1bea118b5833","slug":"unnao-bjp-mla-rape-case-take-new-turn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड में पीड़िता बालिग या नाबालिग साबित करेगी सीबीआई, अाप भी जानिए क्या है सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांड में पीड़िता बालिग या नाबालिग साबित करेगी सीबीआई, अाप भी जानिए क्या है सच
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के नाबालिग होने को लेकर उठाए जा रहे सवालों और पीड़िता की ओर से दिखाई जा रही टीसी को गलत बताए जाने के मामले में भी सीबीआई ने जांच तेज की है। सीबीआई को इस बिंदु पर भी 21 मई को हाईकोर्ट में जवाब देना है।
कुलदीप सिंह सेंगर
भाजपा विधायक पर पाेक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले किशोरी के परिजनों ने उसकी उम्र की पुष्टि के लिए रायबरेली जिले के एक स्कूल से कक्षा पांच पास करने की टीसी कोर्ट में दाखिल की थी। टीसी रायबरेली के बीएसए की ओर से भी प्रमाणित है। विधायक पक्ष से इस टीसी को फर्जी बताते हुए माखी थाना के एक गांव स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से दिए गए पीड़िता के शैक्षिक प्रमाणपत्र में उसे बालिग दिखाया गया है।
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई ने इस प्रकरण की हकीकत सामने लाने के लिए जांच तेज की है। सीबीआई ने किशोरी के नाना को तलब किया है। किशोरी की मां का कहना है कि बेटी ने केजी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई अपनी ननिहाल रायबरेली में रहकर पूरी की है। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। स्कूल की टीसी नाना ने ही निकलवाकर भेजी थी। सीबीआई शनिवार को किशोरी के नाना से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
किशोरी की मां की ओर से पति (किशोरी के पिता) की मौत होने के बाद 9 अप्रैल को एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर माखी थाने में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई, पुुलिस की ओर से अब तक एफआईआर से बाहर या अज्ञात में शामिल किए गए सभी आरोपियों को नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
इनमें किशोरी के पिता के साथ मारपीट करने वालों में विधायक के भाई के दो अन्य साथी व पुलिस कर्मी, दो अंगरक्षक शामिल हैं। इसके अलावा घायल पिता का इलाज कराए बगैर षड़यंत्र कर जेल भिजवाने वालों में दो आरोपी और 11 जून 2017 को किशोरी के साथ हुई घटना में शामिल आठ अज्ञात में चार महिलाएं शामिल हैं।