Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप सेंगर प्रकरण: दो पुलिसकर्मी भी दोषी, अब काटेंगे सजा, मिला बड़ा सबक

Thu, 05 Mar 2020 09:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Mar 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Two policemen also guilty in Kuldeep Sengar case
तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, इंचार्ज केपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में भाजपा के पूर्व विधायक का खास बननेवाले दोनों पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटे गए दुष्कर्म पीड़िता के घायल पिता को फर्जी तरीके से आर्म्स एक्ट की धाराओं में जेल भेज दिया था।


मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट के फैसले में दोनाें पुलिस कर्मियों के दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे दिन पुलिस विभाग में भी इसी प्रकरण की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस कर्मी एक दूसरे से इस प्रकरण से सबक लेने की बात कहते रहे।
Trending Videos
Two policemen also guilty in Kuldeep Sengar case
कुलदीप सेंगर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
3 अप्रैल 2018 की रात दुष्कर्म पीड़िता का पिता दिल्ली से अपने गांव लौटा था। यहां पूर्व विधायक के भाई अतुल सेंगर ने अपने सहयोगियों के साथ उसे बेहरमी से पीटा। पिता को बचाने के लिए दुष्कर्म पीड़िता व उसका परिवार अतुल के सामने गिड़गिड़ाता रहा।
Two policemen also guilty in Kuldeep Sengar case
गांव में गश्त करते सीआरपीएफ जवान - फोटो : अमर उजाला
किसी के न सुनने पर खुद को जनता की मददगार बताने वाली पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। पुलिस पहुंची तो मदद की जगह उल्टे उसके पिता को ही दोषी बता आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Two policemen also guilty in Kuldeep Sengar case
गांव में गश्त करती माखी थाना पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे प्रकरण में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के खास माने जाने वाले उस समय माखी थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अशोक सिंह भदौरिया व दरोगा कामता प्रसाद उर्फ केपी सिंह ने कानून को हाथ में लेकर पीड़ित परिवार पर जुल्म ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
Two policemen also guilty in Kuldeep Sengar case
कुलदीप सेंगर - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक पर शिकंजा कसने के बाद इन दोनों पुलिस कर्मियों पर भी रिपोर्ट दर्ज कर सीबीआई ने जेल भेजा था। दोनों इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट के आए फैसले में दोनों को दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस को बड़ा सबक मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed