फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिनी देश में फंसे क्रू मेंबर्स: दो और वीडियो आए सामने, रोशन के परिजन बोले- वीडियो देख बैठ गया दिल

Tue, 08 Nov 2022 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Nov 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Two more videos of crew members stranded in the country of Guinea surfaced
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में फंसे गोविंदनगर के लेवर कॉलोनी निवासी रोशन अरोड़ा समेत अन्य नेवी के सदस्यों के दो और वीडियोज सामने आए हैं। इनमें सभी मेंबर्स एक कमरे में बंद हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। वीडियो देखकर रोशन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

उनका कहना है कि वीडियो देख दिल बैठ गया है। कृपया हमारे बेटे काे वापस लाने में मदद करें। बता दें कि पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी के एक शिप में गोविंद नगर निवासी मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर रोशन अरोड़ा के साथ 16 भारतीय और 10 विदेशी ऑफिसर बंधक हैं।

Two more videos of crew members stranded in the country of Guinea surfaced
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

रोशन अरोड़ा की बहन कोमल ने वायरल वीडियो में बताया है कि उनका भाई नार्वें की शिपिंग कंपनी के हिरोइन इडुन जहाज में थर्ड अधिकारी हैं। पांच अगस्त को रोशन समेत 26 क्रू सदस्य जहाज से कच्चा तेल लेने नाइजीरिया गए थे, जहां उन्हें छह दिन बाद की अनुमति मिली थी।

Two more videos of crew members stranded in the country of Guinea surfaced
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

आठ अगस्त की रात जहाज को एक अज्ञात शिप के लोगों ने खुद को नाइजीरियन नेवी का बताकर जहाज की जांच करने को कहा था, लेकिन भरतीय नेवी को लगा कि वे लोग डकैत हैं और उन्होंने जहाज तेज गति से भगा पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट पहुंच गए। जहां नाइजीरियन नेवी ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two more videos of crew members stranded in the country of Guinea surfaced
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

वीडियो वायरल कर मुक्त कराने को लगाई गुहार
कोमल ने बताया कि गिनी देश में फंसे भाई समेत अन्य लोगों का एक वीडियो भी आया है। इसमें वह लोग तिरंगा लेकर गुहार लगा रहे हैं। वीडियो के माध्यम से उन लोगों ने बताया कि जहाज में फंसे कई लोग मलेरिया और टाइफाइड के शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन
Two more videos of crew members stranded in the country of Guinea surfaced
मर्चेंट नेवी के क्रू मेंबर्स का बंधक बनाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

उन्हें नहीं मालूम कि नाइजीरिया में उनकी स्थिति कैसी होगी। सरकार उनकी मदद करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने भी बहुत प्रयास किया और जुर्माना भी जमा कर दिया, लेकिन फिर भी उन्हें नाइजीरियन नेवी नहीं छोड़ रही है। जबकि अधिकारियों ने जहाज में जांच की है, लेकिन कहीं भी एक बूंद तेल नहीं मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed