फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महिला हिंसा रोकने की अलख' जगाने निकली दो सहेलियां, जानिए, क्यों इतनी दिलचस्प है इनकी ये यात्रा

Fri, 15 Jun 2018 09:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Two girls on a bicycle trip to give message to stop women violence
साइकिल यात्रा पर निकली दो सहेलियां - फोटो : अमर उजाला
महिला हिंसा को रोकने का संदेश लेकर दो युवतियां गुरुवार शाम इटावा पहुंचीं। यहां उन्होंने लोगों से महिला हिंसा रोकने, बालिकाओं को शिक्षा का हक देने की अपील की। गंगापुरा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामसेवक यादव ने दोनों युवतियों का स्वागत किया। जानिए आखिर क्यों इतनी दिलचस्प है इन सहेलियों की ये यात्रा...

 

 

Two girls on a bicycle trip to give message to stop women violence
साइकिल यात्रा पर निकली दो सहेलियां - फोटो : अमर उजाला
 देश में महिलाओं के प्रति हिंसा के बढ़ते मामले को रोकने और लोगों की सोच में बदलाव लाने के लिए 16 मई से पुणे (महाराष्ट्र) से साइकिल पर निकलीं उत्कर्ष बारमर और वैष्णवी भुजबल कई राज्यों से होते हुए गुरुवार शाम इटावा पहुंचीं। दोनों युवतियां कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उत्कर्ष और वैष्णवी ने बताया कि देश में महिलाओं और बालिकाओं के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं ने उनको झकझोर दिया है।

 

Two girls on a bicycle trip to give message to stop women violence
साइकिल यात्रा पर निकली दो सहेलियां - फोटो : अमर उजाला

अपनी साइकिल यात्रा से वे लोगों का महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान वे बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा देने की बात कहती हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने साइकिल यात्रा का बीड़ा उठाया तो उन्हें कई विरोध का सामना करना पड़ा। यहां तक की परिवार वालों ने भी विरोध किया। कई सहेलियों और लोगों ने परेशानियों का हवाला देकर इनके मन को डिगाने का प्रयास भी किया। लेकिन दोनाें ने हार नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two girls on a bicycle trip to give message to stop women violence
साइकिल यात्रा पर निकली दो सहेलियां - फोटो : अमर उजाला

उत्कर्ष एवं वैष्णवी ने बताया कि उन्हें कुल मिलाकर साढे़ छह हजार किलोमीटर की यात्रा तय करनी है और वह अभी तक करीब चार हजार किलोमीटर की यात्रा एक माह के अंदर पूरी कर चुकी हैं। पुणे से उन्होंने यात्रा शुरू की। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पं.बंगाल, झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचीं हैं। इटावा से इन्हें पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा ने यात्रा मंगलमय होने का आशीर्वाद देकर रवाना किया। वे आगरा होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तथा गुजरात होते हुए 30 जून को पुणे पहुंचेंगी, जहां यात्रा का समापन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed