फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसीदास ने यहां स्थापित की थी हनुमान की मूर्ति, आज गिरने की कगार पर है मंदिर  

Sat, 31 Mar 2018 03:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Mar 2018 03:48 PM IST
सार

- प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर गिरने के कगार पर 
- गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली पर बना मंदिर 

विज्ञापन
Tulsidas had installed here the statue of Hanuman
डेमाे पिक

चित्रकूट राजापुर इलाके में स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर की मूर्ति गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित की गई थी। वही मंदिर यमुना नदी के पानी के कटाव के कारण आज गिरने की कगार पर पहुंच गया है। मंदिर में हनुमान जयंती में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।


 

Tulsidas had installed here the statue of Hanuman
डेमाे पिक

गोस्वामी तुलसी दास की जन्मस्थली राजापुर में बने प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर के बारे में कहा जाता है कि गोस्वमी तुलसीदास नांदी तौरा के हनुमान मंदिर में प्रतिदिन दर्शन करने के लिए जाते थे। एक दिन बारिश होने व नाले के बहाव के कारण दर्शन करने नहीं जा सके। जिससे उन्होंने राजापुर कस्बे में यमुना नदी के किनारे एक टीले पर पत्थर से चंदन से हनुमान जी की आकृति बना कर पूजा अर्चना करने लगे।
 

Tulsidas had installed here the statue of Hanuman
डेमाे पिक

एक दिन पूजा के उपरांत चंदन द्वारा बनाई गई। आकृति को मिटाना भूल गये। दूसरे दिन उस स्थान पर संत तुलसी पहुंचे तो चंदन द्वारा बनाई गई आकृति का उभार आ गया जो मिटा नहीं। तब से तुलसी दास यहीं पर पूजा करने लगे। स्थानीय समाजसेवी शिवशंकर सिंह, सुभाष अग्रवाल व शिवपूजन गुप्ता ने बताया कि मंदिर यमुना नदी के किनारे बना हुआ है। जिससे पानी के बहाव के कारण मंदिर की बनी दीवारें क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tulsidas had installed here the statue of Hanuman
डेमाे पिक

समय रहते टीले के पास दीवार नहीं बनाई गई तो मंदिर गिर सकता है। मंदिर के पुजारी रामप्रकाश, लखनकुमार व हरिमोहन ने बताया कि उनके परिजन भी यहां पूजन कराते रहे हैं। मंदिर में पुजारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगती है।

विज्ञापन

हनुमान जयंती पर यहां होते कार्यक्रम 

Tulsidas had installed here the statue of Hanuman
डेमाे पिक

भगवान श्री हनुमान की जयंती पर्व पर धर्मनगरी के बरहा के हनुमान मंदिर, शिवरामपुर स्थित लैना बाबा मंदिर, नांदी के हनुमान मंदिर, सहित कई मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed