भगवान श्रीराम के वनवास स्थल पर इन दिनों प्रकृति का कहर देखने को मिल रहा है। पुराणों में लिखा है कि भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ चित्रकूट के देवांगना घाटी पर वनवास किया था। पिछले तीन दिनों से दवांगना घाटी का पूरा इलाका भीषण आग की चपेट में है।
PHOTOS: भगवान श्रीराम के वनवास स्थल पर 'कुदरत का कहर', जिंदा जल रहे जानवर-पक्षी, फसलें राख
इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर बुलवाया है। यूपी के चित्रकूट के जंगलों में लगी भीषण आग विकराल रूप धारण कर चुकी है। कहीं ये आग शहर तक न पहुंच जाए इसके लिए वहां के डीएम विशाल अय्यर ने राहत आयुक्त से मदद मांगी है।
आपदा राहत विशेषज्ञ टीम विशेष हेलिकॉप्टर के साथ चित्रकूट पहुंच चुकी है। पूरे जंगल का निरीक्षण करने के बाद हेलीकॉप्टर इलाहाबाद रवाना होगा। भगवान राम के वनवास में तीन दिन से आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए एयर फोर्स की टीम ने जिलाधिकारी के साथ जंगलों का निरक्षण किया। अब हेलीकॉप्टर से जंगलों की आग को बुझाने का प्रयास किया जाएगा। पुराणों के मुताबिक भगवान राम ने देवांगना घाटी में वनवास किया था।
चित्रकूट के मानिकपुर,मऊ, भौंरी और राजापुर स्थानों पर आग का कहर जारी है। जंगल में लगी आग फैलती जा रही है। वन विभाग इसे रोकने में फिलहाल असफल नजर आ रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर आग से किसानों की फसल का भारी नुकसान हुआ है। दो मवेशी की मौत भी हुई है।