{"_id":"6158ac298ebc3e62927c3f84","slug":"triple-murder-in-kanpur-news-ruthless-murder-of-couple-and-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में तिहरा हत्याकांड: पॉलिथीन पहनाकर दम घोटा, नफरत से भरे थे हत्यारे, चापड़ से किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में तिहरा हत्याकांड: पॉलिथीन पहनाकर दम घोटा, नफरत से भरे थे हत्यारे, चापड़ से किए कई वार
Sun, 03 Oct 2021 05:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने जिस तरह तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है, उससे एक बात साफ है कि उनके भीतर पूरे परिवार के लिए नफरत भरी थी। इसलिए मासूम बच्चे की भी नृशंस हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले तीनों के सिर पर पॉलिथीन पहनाकर दम घोटा, फिर चापड़ से सभी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रेम के सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं थीं। अधिक खून बहने से तीनों की मौत हुई है। पुलिस को आशंका है कि बेटे को चाकू की नोक पर लेकर प्रेम किशोर के हाथ और पैर बांधे गए होंगे। उसके बाद प्रेम, ललिता और नैतिक के गले तक पॉलिथीन पहनाकर कसना शुरू कर दिया, जिससे तीनों का दम घुटने लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों के बेहोश होने के बाद सांसें चलती देख बदमाशों ने उनके सिर पर चापड़ से कई वार किए।
Trending Videos
कानपुर में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सवाल है कि अगर बदमाशों का इरादा सिर्फ लूटपाट था तो तीन हत्याएं क्यों करते। इसलिए इसमें किसी करीबी व परिचित के शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबर भी चिह्नित किए हैं।
कानपुर में तिहरा हत्याकांड: मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बचने को किया था दंपती ने संघर्ष
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेम किशोर के सिर, चेहरे और गर्दन पर चापड़ से एक दर्जन से अधिक वार किए गए हैं। ललिता के सिर, चेहरे और गर्दन पर करीब दस जख्म हैं। वहीं नैतिक के सिर पर दो से तीन वार किए गए। प्रेम और ललिता ने बचने को संघर्ष भी किया। इस वजह से उनके हाथों में भी चापड़ के जख्म मिले हैं।

कानपुर में तिहरा हत्याकांड: मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले पीटा भी था
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में पिटाई के कई निशान मिले हैं। बदमाशों ने पहले पूरे परिवार को पीटा था। उसके बाद उनकी हत्या की। घटनास्थल से एक खून से सनी कैंची भी मिली है, जिसकी जांच फोरेंसिक टीम कर रही है।

कानपुर में तिहरा हत्याकांड: बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि ये हो सकता है कि तीनों को मारने के बाद जेवरात व नकदी, बाइक लूटकर बदमाश चले गए हों, लेकिन उनका मकसद हत्या करना ही था।