{"_id":"615936ea8ebc3e62906b40e1","slug":"kanpur-triple-murder-case-scene-was-very-gruesome-hands-tied-with-pillars-and-feet-tied-with-a-plank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर ट्रिपल मर्डर केस: बहुत ही वीभत्स था घटनास्थल, खंभे से हाथ और तखत से बांधे पैर, इत्मिनान से दी खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ट्रिपल मर्डर केस: बहुत ही वीभत्स था घटनास्थल, खंभे से हाथ और तखत से बांधे पैर, इत्मिनान से दी खौफनाक मौत
Sun, 03 Oct 2021 11:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के फजलगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने दंपती और उसके 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड में घटनास्थल बहुत ही विभत्स था। दंपती के हाथ रस्सी से खंभे और पैर तखत से बंधे थे। वहीं मासूम बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बांधे हुए थे और उसका एक सिरा लोहे की पाइप से बांध रखा था वो भी क्रास। पास में चापड़ और लोहे की रॉड पड़ी थी। इसी हाल में फोरेंसिक टीम को क्राइम सीन मिला। जिसके आधार पर टीम ने साक्ष्य जुटाए और अपनी रिपोर्ट तैयार की। जिस तरह से वारदात को अंगम दिया गया है उससे हत्यारों की हैवानियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि पहले आरोपियों ने बच्चे के सामने दंपती को मारा होगा। आखिर में बच्चे की हत्या कर वहां से फरार हो गए। यह दावा कितना सही और कितना गलत यह खुलासे के बाद ही पता चल सकेगा।
कानपुर में तिहरा हत्याकांड: बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम को दो आशंकाएं
पहली: दंपती और 12 साल के बेटे को बांधकर उनकी हत्या करने में कम से तीन से चार लोग शामिल होंगे। इससे कम लोग होंगे तो इस तरह से वारदात को अंजाम देना संभव नहीं है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखे हैं। आशंका ये भी जताई है कि एक दो ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो फुटेज में न कैद हों।
पहली: दंपती और 12 साल के बेटे को बांधकर उनकी हत्या करने में कम से तीन से चार लोग शामिल होंगे। इससे कम लोग होंगे तो इस तरह से वारदात को अंजाम देना संभव नहीं है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखे हैं। आशंका ये भी जताई है कि एक दो ऐसे लोग भी हो सकते हैं जो फुटेज में न कैद हों।
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या
- फोटो : amar ujala
दूसरी: कोई परिचित वारदात में शामिल है। जो पहले से घर में मौजूद था। खाने आदि में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिस खाने को खाकर परिवार नशे में हो गया। तब बदमाशों ने तीनों को बांधा और फिर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर कानपुर: बदहवास परिजन
- फोटो : amar ujala
हत्या की धारा लगाई, लूट भूले
तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने हत्या की भाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि, फरार होते समय बदमाश प्रेम किशोर की बाइक भी लूट ले गए। लेकिन, पुलिस ने लूट की धारा नहीं लगाई।
तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने हत्या की भाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि, फरार होते समय बदमाश प्रेम किशोर की बाइक भी लूट ले गए। लेकिन, पुलिस ने लूट की धारा नहीं लगाई।
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर कानपुर: शवों की हालत देख भागता पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि मूलरूप से उन्नाव के बीघापुर बैजनाथ खेड़ा निवासी प्रेम किशोर (45) पत्नी गीता (40) और बेटे नैतिक (12) के साथ फजलगंज स्थित उचवां मलिन बस्ती में रहते थे। घर पर ही उनकी प्रेम प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। फजलगंज इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे सेल्समैन दूध देने के लिए वहां पहुंचा। मकान में ताला लगा देखा। इस पर उसने सामने वाले दुकानदार बाबूराम व राजेश से संपर्क किया।