{"_id":"61b04e6f27832644fc7d82b7","slug":"triple-murder-doctor-had-reached-atal-ghat-on-foot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद शातिर डॉक्टर पैदल पहुंचा था अटल घाट, ताकि सुबूत न आए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद शातिर डॉक्टर पैदल पहुंचा था अटल घाट, ताकि सुबूत न आए हाथ
Wed, 08 Dec 2021 11:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
डॉ. सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला सनकी डॉक्टर बेहद शातिर भी है। इसलिए वह वारदात को अंजाम देने के बाद अपार्टमेंट से अटल घाट तक पैदल पहुंचा। न किसी से कोई बातचीत की और न ही कोई सवारी पकड़ी।
Trending Videos
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें सुशील पैदल जाते हुए नजर आ रहा है। करीब दो घंटे तक वह पैदल चलकर दोपहर 3:27 बजे अटल घाट पहुंचा। इस दौरान उसने किसी से कोई संपर्क नहीं किया। किसी को कोई बातचीत नहीं की।
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
चंद मिनट के लिए ऑन किया था फोन
सुशील के मोबाइल नंबर की सीडीआर से पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद करीब दो बजे सुशील ने ट्यूशन टीचर को फोन किया था। उसको घर से आने से मना कर दिया था। उसके बाद तत्काल मोबाइल बंद कर दिया था।
सुशील के मोबाइल नंबर की सीडीआर से पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद करीब दो बजे सुशील ने ट्यूशन टीचर को फोन किया था। उसको घर से आने से मना कर दिया था। उसके बाद तत्काल मोबाइल बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
अटल घाट पर उसने शाम करीब 5:31 बजे पर मोबाइल ऑन किया। 5:32 बजे भाई को मैसेज किया। उसके बाद फिर मोबाइल बंद कर दिया। अगर मोबाइल कुछ देर और ऑन रहता या वह किसी से बातचीत करता तो सर्विलांस टीम उसको ट्रेस करने में जल्द कामयाब होती।
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
कूदता तो किसी को तो दिखता, शव भी मिलता
अटल घाट में जिस वक्त सुशील जाता दिख रहा है उस वक्त सैकड़ों लोग घाट पर मौजूद दिख रहे हैं। जब वह सवा पांच बजे घाट के अंदर किनारे चलाता है तब भी तमाम लोग वहां थे। अगर उस वक्त या उससे कुछ देर बाद नदी में कूदता तो घाट पर मौजूद लोगों के अलावा सुरक्षाकर्मी व गंगा प्रहरियों की नजर में जरूर आता। यह आशंका पुलिस अफसरों के मन में भी है।