{"_id":"61b0493b69e7846b16311b83","slug":"businessman-wife-death-case-in-kanpur-question-on-handwriting-samples-and-notes-are-suspected-to-be-fake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंचल की मौत का मामला: हैंडराइटिंग पर सवाल, सैंपल व नोट फर्जी होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल की मौत का मामला: हैंडराइटिंग पर सवाल, सैंपल व नोट फर्जी होने की आशंका
Wed, 08 Dec 2021 11:27 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। बरामद नोट (डायरी में लिखे गए दो पेज) व एक सैंपल (एमएससी के नोट्स) से बैंक खाते और स्कूल से जुटाए गए दस्तावेजों की हैंडराइटिंग मैच नहीं कर रही है।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपने स्तर से आंचल के तीन बैंक खातों के दस्तावेज निकाले। जिसमें उसे हस्ताक्षर मिले। आंचल जिस स्कूल में पढ़ाती थी वहां से उसके द्वारा लिखे गए कुछ कागजात कब्जे में लिए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब इन दस्तावेजों को डायरी में लिए गए नोट व एमएससी के नोट्स से मिलाया गया तो इसमें हैंडराइटिंग नहीं मैच की।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आंचल के हस्ताक्षर भी बिल्कुल अलग मिले। इससे आशंका है कि नोट व दिए गए सैंपल फर्जी हैं। इसलिए फोरेंसिक लैब कागजात भेजे गए हैं। वहीं पुलिस ने आंचल के पिता को नोटिस भेजा है कि जिस फोन से रिकार्डिंग हुई थी वह जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आखिर किसकी हैंडराइटिंग, जांच शुरू
एक तरफ पुलिस ने हैंडराइटिंग मिलान के लिए दस्तावेज फोरेंसिक लैब भेजे हैं तो दूसरी तरफ नए बिंदु पर तफ्तीश शुरू की है। पुलिस पता कर रही है कि अगर वह हैंडराइटिंग आंचल की नहीं है तो किसकी है। पुलिस जब अपने स्तर से इसका साक्ष्य जुटा लेगी और हैंडराइटिंग मिलान की फोरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी तो इसमें कार्रवाई करेगी। सूत्रों के मुताबिक हैंडराइटिंग व आंचल के हस्ताक्षर में बहुत अंतर है। इसलिए इसमें कार्रवाई तय है।

फोरेंसिक रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि
फोरेंसिक टीम ने पिछले सप्ताह घटना स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। आंचल की लंबाई व वजन के बराबर के पुतले को फंदे पर लटकाया गया था। तमाम साक्ष्य जुटाए थे। जिसके बाद एक रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंपी है। जिसमें आंचल के खुदकुशी करने की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट में वैज्ञानिक साक्ष्यों का जिक्र कर दावा किया गया है कि आंचल की मौत हत्या नहीं बल्कि खुदकुशी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। उधर पुलिस की जांच में भी अब तक हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।