उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए लैंबॉर्गिनी केस में आरोपी तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में VIP रोड पर हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे के मामले में आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया है, हादसे में कई लोग घायल हो गए थे।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि 35 साल के आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की एक लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे ग्वालटोली इलाके में पैदल चलने वालों और गाड़ियों को टक्कर मार दी थी।
2 of 11
कोर्ट में पेश हुआ शिवम मिश्रा
- फोटो : amar ujala
हादसे में घायल हुए 18 साल के ई-रिक्शा ड्राइवर मोहम्मद तौफीक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, आरोपी के वकील ने बाद में दावा किया कि तौफीक कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं था।
3 of 11
पुलिस ने लैंबोर्गिनी सीज की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को इस मामले में नया मोड़ तब आया जब मोहन नाम के एक आदमी ने खुद को कार का ड्राइवर बताते हुए कहा कि एक्सीडेंट के समय शिवम मिश्रा नहीं, बल्कि वह कार चला रहा था।
4 of 11
कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से मारी टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि जांच के दौरान मिले सबूतों से यह साफ हो गया है कि जब कार ने बिज़ी रोड पर पैदल चलने वालों और दूसरी गाड़ियों को टक्कर मारी, तो शिवम मिश्रा ही कार चला रहा था।
5 of 11
कानपुर में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये था पूरा मामला
कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी लैंबोर्गिनी कार से फर्राटा भरते समय ऑटो, बुलेट में टक्कर मार दी। इसके बाद खुद भी बेकाबू होकर कार फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से वाहन सवारों समेत चार लोग घायल हो गए।