रिश्तों से रिसते अपराध! मासूम को जमीन पर पटका, गला घोटा, बोरे में डालकर कोठरी में किया दफन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को पुलिस ने मृतक के सभी परिजनों को थाने बुलाया। परिवार के सभी सदस्य थाने पहुंच गए लेकिन राकेश का चचेरा भाई दिनेश व उसकी मां सरोजनी नहीं पहुंचीं। पुलिस ने फिरौती मांगने वाले के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन दिनेश के घर की निकली। इस पर पुलिस रात में ही दिनेश के घर पहुंची। पुलिस टीम को घर में शव सड़ने की दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर कमरे को खुलवाकर मां-बेटे से कड़ाई से पूछताछ की गई। इसी दौरान जमीन में एक स्थान पर ताजी मिट्टी देख पुलिस ने खुदवाया। गड्ढे में एक बोरे में बंद बच्चे का शव मिला। एसपी पुष्पांजलि, एएसपी एपी सिंह, सीओ विवेक रंजन राय, एसओ उत्तम सिंह राठौर और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने हत्यारे दिनेश व उसकी वृद्ध मां सरोजनी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनेश और उसकी मां सरोजनी ने बीस साल पुरानी खुन्नस में तीन साल के मासूम की हत्या कर दी। दिनेश ने बताया कि बीस साल पहले वह और राकेश (मृतक बच्चे का पिता) पैतृक घर में रहते थे। उसके हिस्से में एक कोठरी आई थी। एक दिन कोठरी ढह गई। मलबे में दबकर उसकी दो बहनों की मौत हो गई थी। तभी से वह राकेश से खुन्नस मानता था। एसपी पुष्पांजलि ने बताया कि दिनेश को शक था कि राकेश ने जानबूझकर उसकी कच्ची दीवार को कमजोर कर दिया था। इससे कोठरी ढह गई। वह बहनों की मौत के लिए राकेश को ही जिम्मेदार मानता था। सरोजनी भी भतीजे राकेश और उसके बच्चे को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। खेलते समय बच्चा उनके घर के सामने पहुंच गया तो दोनों ने अगवा कर हत्या कर दी।
तंत्र-मंत्र में होली के दिन बलि देने का आरोप
यश के बाबा शिवनाथ ने बताया कि दिनेश तंत्र-मंत्र का भी काम करता था। इसी के चलते उसने होली के दिन नाती की बलि दे दी। शिवनाथ के मुताबिक उसका दिनेश से कोई विवाद नहीं था।
दिनेश ने शादी नहीं की। वह मां सरोजनी के साथ घर पर रहता था। घर के बाहर लगे नल के पास से यश लापता हुआ था। उसके बाद उसको घर में ही बंधक बनाकर रखा गया। बाद में हत्या कर दी गई। घर के अंदर ही शव दफन मिलने से आरोपी दिनेश के साथ ही उसकी मां भी बराबर की हिस्सेदार हैं। इसलिए पुलिस ने उस पर भी मुकदमा दर्ज किया है।
दो भाइयों में छोटा था मृतक
यश दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई आयुष है। बेटे की मौत से मां बेबी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के पिता ने पुलिस से हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।