फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकाय चुनाव: कानपुर के लोगों को देखने को मिलेंगे ये बड़े चेहरे

Wed, 08 Nov 2017 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
these Star campaigners will come to kanpur
योगी आदित्यनाथ
कानपुर निकाय चुनाव का नामांकन पूरा होने के बाद राजनीतिक दल अब प्रचार की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। सभी पार्टियों में स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की जा रही है। भाजपा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कांग्रेेस से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और सपा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव के नाम पर मुहर लगाई जा रही है।
these Star campaigners will come to kanpur
अखिलेश यादव
भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत कानपुर से की जाएगी। भाजपा मुख्यमंत्री के लिए महानगर और आसपास के जनपदों की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की एक सामूहिक जनसभा की तैयारी में जुटी है।
these Star campaigners will come to kanpur
केशव प्रसाद मौर्य
इसी तरह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य महानगर की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग सभाएं कर सकते हैं। इसके अलावा स्मृति ईरानी, कैबिनेट मंत्री रीता जोशी, राज्यमंत्री महेंद्र सिंह और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी सत्यदेव सिंह कानपुर से लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
these Star campaigners will come to kanpur
डिंपल यादव
पार्टी की क्षेत्रीय और जिला इकाइयाें की तरफ से प्रचारकों की सूची, समय और स्थान का चयन फाइनल किया जा रहा है। इधर, कांग्रेस पार्टी भी अपनी योजना बना रही है। शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री और पार्टी प्रत्याशी बंदना मिश्र के पति आलोक मिश्र के साथ वरिष्ठ नेता शंकरदत्त मिश्र ने सोमवार को इस योजना पर चर्चा की।

 
विज्ञापन
these Star campaigners will come to kanpur
राजबब्बर
जल्द ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी होगी। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी का नाम फाइनल माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी में अभी तक सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम पर मुहर लगाई जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed