फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस का ऐसा ‘खौफ’: घर में हुआ विवाद...पत्नी ने दी तहरीर, डर से पति ने लगाई फांसी, कमरे में लटकता मिला शव

Sat, 08 Apr 2023 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
the young man hanged himself due to fear of the police, the wife had given a complaint in the police station
unnao suicide case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में मौरावां क्षेत्र के बरियारगंज गांव में पति से हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने थाने में तहरीर दे दी और मायके चली गई। जानकारी होने पर गुरुवार देर रात पति ने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जानकारी हुई, तो कोहराम मच गया।



मृतक की मां का आरोप है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की दहशत में उसने यह कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मौरावां क्षेत्र की ग्रामसभा बरियारगंज के मजरा संदाना गांव निवासी रोहित (26) दिल्ली में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता था।

15 दिन पहले ही वह गांव आया था। गुरुवार शाम पत्नी चांदनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद चांदनी गुस्से में मौरावां थाने गई और पति के खिलाफ तहरीर दे दी। इसके बाद ससुराल लौटने के बजाए अपने करदहा गांव चली गई।

the young man hanged himself due to fear of the police, the wife had given a complaint in the police station
unnao suicide case - फोटो : अमर उजाला

उधर रोहित को पत्नी चांदनी द्वारा पुलिस को प्रार्थनापत्र देने की जानकारी हुई तो वह घबरा गया। मां उर्मिला ने बताया कि गुरुवार देर शाम उसने खाना खाने के लिए मना किया और कमरे में सोने की बात कहकर चला गया। शुक्रवार सुबह मां ने देखा, तो वह रोहित अपने कमरे में नहीं था।

the young man hanged himself due to fear of the police, the wife had given a complaint in the police station
unnao suicide case - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह गोबर के उपले बनाने घर से 50 मीटर दूर दूसरे घर में गई तो वहा छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से बेटे का शव लटकता देखा। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
the young man hanged himself due to fear of the police, the wife had given a complaint in the police station
unnao suicide case - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि मृतक दो भाईयों में छोटा था। एक साल का बेटा आर्यन है। बेटे की मौत से मां, भाई और बहन सहित सभी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिली है। परिजन कोई आरोप लगाते हैं, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
the young man hanged himself due to fear of the police, the wife had given a complaint in the police station
unnao suicide case - फोटो : अमर उजाला

पत्नी ने लगाया था जान से मारने का प्रयास करने का आरोप
मृतक की पत्नी चांदनी ने मौरावां पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में पति रोहित पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि पति ने रस्सी से उसका गला भी कसा। थाने में मिले सिपाही ने प्रार्थनापत्र लेकर शुक्रवार को बुलाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed