फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल में सुलगती लाश...आखिर क्या है सच: जलकर राख हुआ था युवती का शव, पुलिस के हाथ अब तक खाली, जानें पूरा मामला

Sat, 29 Jul 2023 05:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 05:43 AM IST
विज्ञापन
The smoldering dead body of a girl was found in the forest, the hands of the police are still empty
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में एक और संगीन अपराध पर पुलिस का नजरिया स्पष्ट नहीं हो रहा है। सौ प्रतिशत जले युवती के बरामद शव को देखने के बाद हर किसी जुबां पर क्रूर हत्या का शब्द ही आया, इससे पुलिस भी अंजान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने बारी आई, तो पुलिस बिसरा और फोरेंसिक रिपोर्ट के साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। एक माह 11 दिन बाद पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।



खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे से 50 मीटर दूर बुदवन रोड के बीच वन विभाग का जंगल है। जमीन पर विभाग नाला निर्माण करा रहा है। नाले से 17 जून की एक युवती का फूंका शव बरामद हुआ था। पूरी तरह से जलने के कारण शरीर का मांस लोंदे के रूप में बदल गया था। एक माह 11 दिन बाद भी उसकी शिनाख्त में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने उसकी हत्या का मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।

The smoldering dead body of a girl was found in the forest, the hands of the police are still empty
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित किया गया
उसकी मौत किन्हीं कारणों से हुई हो, लेकिन उसके जलाए जाने का पीछे वजह कत्ल ही सामने आती है। मामले में पुलिस को यकीन नहीं कि युवती की हत्या की गई है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा सुरक्षित का मतलब मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इसी आधार हत्या का मुकदमा न दर्ज करने की बात पर अड़ी है। जबकि उसे जलाना ही हत्या के दायरे में आ जाता है।

The smoldering dead body of a girl was found in the forest, the hands of the police are still empty
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

करीब 95 फीसदी जल चुका था शव
जलाने के पहले उसकी हत्या की गई या फिर जिंदा जलाकर मारा गया। यह हालात मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना में स्पष्ट होंगे। कुल मिलाकर पुलिस अनसुलझी हत्या का एक और मुकदमा अपने सिर नहीं लेना चाहती है। शव जलाने के लिए पेट्रोल का प्रयोग हो सकता है। शव करीब 95 फीसदी जल चुका था । पहचान छिपाने के लिए शव को आग लगाई गई होगी। पुलिस ने सुल्तानपुर घोष प्रेमनगर मार्ग और हाईवे के सीसीटीवी खंगालने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The smoldering dead body of a girl was found in the forest, the hands of the police are still empty
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

अभी तक पुलिस ने यह किया
खागा पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सर्विलांस की मदद ली। सर्विलासं में करीब टावर लोकेशन में आने वाले 256 नंबरों के आसपास जांच की गई। शव मिलने की खबर पर दूरदर्शन में प्रचारित कराई। जनपद के थानों के साथ कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बांदा, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट सहित अन्य कई जिलों से 25-30 वर्ष की आयु की युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट तैयार की। कोई सुराग नहीं लगा सकी।

विज्ञापन
The smoldering dead body of a girl was found in the forest, the hands of the police are still empty
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

तीन फरवरी को मिले अधजले शव की जांच ठप
खागा क्षेत्र के ही अजनई-हथगाम रोड पर तीन फरवरी 2023 को सूरज सिंह के सरसों के खेत के पास ससुर खदेरी नदी के किनारे लोगों ने जलता बोरा देखा था। बोरे से करीब एक 25 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला था। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है। पुलिस ने अनुमान लगाया गया था कि युवक मुस्लिम समुदाय का हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed