{"_id":"5e282a958ebc3e4b542c2e50","slug":"terrorist-jalis-was-also-seeking-blast-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में भी बड़ा बम फोड़ने की फिराक में था डॉ. बम, पूछताछ में आतंकी ने उगली पूरी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में भी बड़ा बम फोड़ने की फिराक में था डॉ. बम, पूछताछ में आतंकी ने उगली पूरी साजिश
Wed, 22 Jan 2020 05:05 PM IST
शिखा पांडेय
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jan 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
डॉ. बम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से गिरफ्तार किया गया आतंकी जलीस अंसारी उर्फ डॉक्टर बम लखनऊ जेल में बंद खूंखार आतंकियों से मिलने की फिराक में था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटने के बाद 24 आतंकी जम्मू से लखनऊ जेल शिफ्ट किए गए थे। डॉ. बम इन सभी आतंकियों से मिलकर कश्मीर के बारे में जानकारी कर बड़ी आतंकी साजिश रचने वाला था। यह खुलासा उसने सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में किया है। वह तैयारी कर रहा था कि कश्मीर में कई बम विस्फोट कराएगा।
डॉ. बम
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने शुक्रवार को आतंकी जलीस को रेलबाजार के फेथफुलगंज से गिरफ्तार किया था। मुंबई एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर उसको मुंबई ले जा चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक अगस्त 2019 में जम्मू जेल में बंद 24 कैदियों को लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया था। इनमें कई आतंकी, अलगाववादी व पत्थरबाज शामिल हैं। छह बड़े खूंखार आतंकी हैं। इन आतंकियों से जलीस मिलने वाला था। इसके लिए भी वह सगे भाइयों अब्दुल रहमान व कयूम की मदद लेने आया था। पर, उसके पहले ही एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।
डॉ. बम
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के आतंकियों के साथ रहा है जलीस
आतंकी जलीस लखनऊ जेल में बंद आतंकियों के साथ काफी समय रहा है। उसने बताया कि वह कश्मीर के साथ-साथ देश के कई शहरों में उनके साथ रहा। ये आतंकी साजिश रचते थे और जलीस उन्हें बम बनाकर देता था। फिर वारदात को अंजाम दिया जाता था।
आतंकी जलीस लखनऊ जेल में बंद आतंकियों के साथ काफी समय रहा है। उसने बताया कि वह कश्मीर के साथ-साथ देश के कई शहरों में उनके साथ रहा। ये आतंकी साजिश रचते थे और जलीस उन्हें बम बनाकर देता था। फिर वारदात को अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. बम
- फोटो : अमर उजाला
जल्द बदलता हुलिया, आतंकियों का बनता रिश्तेदार
सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ और छानबीन में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे जलीस और इन आतंकियों के सीधे कनेक्शन की पुष्टि हुई है। छह आतंकियों के नाम भी जलीस को पता हैं। सूत्रों के मुताबिक जलीस अपना हुलिया बदलने वाला था। वह इन आतंकियों का रिश्तेदार बनकर जेल में मिलाई करने वाला था। उसने कानपुर में कयूम की मदद से कुछ ऐसे दस्तावेज तैयार करने की योजना बनाई थी, जिससे साबित होता कि वह आतंकियों का रिश्तेदार है। उसी आधार पर वह उनसे मुलाकात करता।

गोपनीय हैं आतंकियों के नाम, हुई पूछताछ
लखनऊ जेल में बंद आतंकियों के नाम सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखे गए हैं। पिछले साल अगस्त में कड़ी सुरक्षा के बीच वायुसेना के विमान से आतंकियों को जम्मू जेल से लखनऊ लाया गया था। अब जलीस के पकड़े जाने व आतंकियों के साथ उसके कनेक्शन का पता लगने के बाद अफसरों ने आतंकियों से पूछताछ शुरू कर दी है।