फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tax Raid: पीयूष जैन को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट किया गया पेश, इंस्पेक्टर के कमरे में जमीन पर लेट गुजारी रात

Mon, 27 Dec 2021 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Dec 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Tax Raid: Piyush Jain will be presented in court, spent night lying on ground in inspector's room
Tax Raid: कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाता पीयूष - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन को आज रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। सेंट्रल जीएसटी ने रविवार रात गिरफ्तार किया था। ऐसा माना जा रहा है कि सेंट्रल जीएसटी कोर्ट से पूछताछ के लिए पीयूष की रिमांड मांगेगी। पीयूष के दोनों बेटे पहले से ही हिरासत में हैं। जानकारी के मुताबिक रात भर पीयूष जैन ने काकादेव थाने में इंस्पेक्टर के कमरे में जमीन पर लेटकर रात काटी। पीयूष जैन के पैतृक आवास पर डीजीजीआई टीम की छापेमारी चौथे दिन भी चल रही है। टीम के शीर्ष अधिकारी घर में पहुंच चुके हैं। एसबीआई की टीम नोट गिनने वाली मशीन को लेकर पीयूष जैन के आवास में पहुंच गई है। अब नोटों की गनिती एक बार फिर शुरु होगी।


 
Tax Raid: Piyush Jain will be presented in court, spent night lying on ground in inspector's room
kanpur raid on premises of perfume trader Piyush Jain - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मिले थे 181 करोड़
इत्र व कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित आवास से मिले 181 करोड़ के बाद अब कन्नौज के घर की दीवारें, फर्श, सीलिंग, और तहखाने करोडों रुपये और सोना-चांदी उगल रही हैं। रविवार को तीसरे दिन कन्नौज में महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) और आयकर विभाग की कार्रवाई में करीब 110 करोड़ रुपये नकद और 275 किलो सोना-चांदी मिला है।



 
Tax Raid: Piyush Jain will be presented in court, spent night lying on ground in inspector's room
Tax Raid: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से मिली रकम 300 करोड़ के पार - फोटो : amar ujala
मशीनों से नोटों की गिनती जारी
कन्नौज ठिकाने पर अभी मशीनों से नोटों गिनने का सिलसिला जारी है। रकम और बढ़ेगी। कर चोरी की आशंका में बुधवार को डीजीजीआई की टीमों ने कानपुर में शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट के यहां छापा मारा था। यहां से मिले सुराग के आधार पर गुरुवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित घर, फैक्टरी, ऑफिस, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप पर कार्रवाई शुरू की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tax Raid: Piyush Jain will be presented in court, spent night lying on ground in inspector's room
Tax Raid - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में मिला करोड़ों का धन
कानपुर में मिली रकम की गिनती पूरी होने के बाद डीजीजीआई की टीम पीयूष को हिरासत में लेकर कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला स्थित घर पहुंची थी। यहां शनिवार को नोटों से भरे आठ बोरे बरामद हुए थे। तीसरे दिन छिपट्टी में पीयूष जैन के पैतृक मकान, पड़ोस में दो अन्य मकानों और गोदामों में छापेमारी हुई। पैतृक मकान की दीवारों, फर्श, सीलिंग और तहखाने से 110 करोड़ कैश, 250 किलो चांदी और 25 किलो सोना मिला। 

 
विज्ञापन
Tax Raid: Piyush Jain will be presented in court, spent night lying on ground in inspector's room
Tax Raid - फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी रकम पीयूष जैन के बेड रूम में प्लाई और रेक्सीन की बनी शोपीस दीवार के अंदर से मिली है। इसके अलावा सीढ़ियों के अंदर बने होल से भी कुछ रुपये मिले। बरामद रुपयों में दो हजार, पांच सौ, सौ और दस-दस के नोट हैं। गुजरात के अहमदाबाद और लखनऊ से आईं दो टीमों ने छानबीन प्रक्रिया की जानकारी ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed