फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपबीती: ताउते से बचकर लौटे पेंटर ने सुनाई खौफनाक कहानी, बोला समुद्र में कूदने के बाद छोड़ दी जीने की उम्मीद

Tue, 25 May 2021 01:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
tauktae cyclone: Painter who stuck in tauktae cyclone told a terrible story
ताउते तूफान - फोटो : पीटीआई
चक्रवाती तूफान ताउते तुफान के दौरान मुंबई तट पर जहाज बार्ज पी-305 से पानी में कूदकर अपनी जान बचाकर लौटे कन्नौज के जसोदा निवासी अमित कुमार कुशवाहा ने आपबीती सुनाई तो सुनने वालों का दिल दहल गया। अमित ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि अब जिंदा नहीं बच पाएंगे, तब वहां मौजूद सभी लोग जहाज से कूदने लगे। तो वह भी जान बचाने के लिए जहाज से पानी में कूद गया। यह दास्तां सुन उसके माता-पिता की ही नहीं बल्कि गांव चंदापुरवा में उसके घर पर मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं। मां सरला देवी बेटे से लिपट गईं। इलाके के चंदापुरवा गांव के किसान अजय कुमार कुशवाहा के बेटे अमित कुमार(32) जहाज बार्ज पी-305 में तैनात थे। घर आने पर अमित कुमार ने आपबीती सुनाई। अमित ने बताया कि तूफान की जानकारी पर प्लेेटफार्म से हटाकर 200 मीटर की दूरी पर जहाज खड़ा कर किया गया था।


 
tauktae cyclone: Painter who stuck in tauktae cyclone told a terrible story
चक्रवात ताउते का कहर - फोटो : पीटीआई
पंद्रह मई की शाम को यूनिट के सदस्य खाना खाकर जहाज के कमरे में लेटने चले गए। तूफान की वजह से जहाज लहरों में हिल रहा था। रातभर नींद नहीं आई। सुबह सात बजे सभी लोग यूनिफार्म पहनकर नाश्ता करने नीचे पहुंचे। नाश्ता नहीं मिला। मालूम हुआ कि तूफान की वजह से रात में कैंटीन में आग लग गई है।

 
tauktae cyclone: Painter who stuck in tauktae cyclone told a terrible story
ताउते तूफान - फोटो : पीटीआई
इसके बाद आठ बजे एनाउंस हुआ कि जहाज के सभी एंकर टूट चुके हैं। सभी लोग सेफ्टी जैकेट पहन लें। किसी भी समय पानी में कूदना पड़ सकता है। जहाज किसी भी प्लेटफॉर्म से टकरा सकता है। हवा 170 से 180 किमी की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान जहाज में छेद हो गया। पानी भरने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tauktae cyclone: Painter who stuck in tauktae cyclone told a terrible story
चक्रवात तूफान ताउते - फोटो : ANI
शाम चार बजे सभी लोग पानी में कूदने लगे। जहाज में 306 लोग मौजूद थे। काफी लोगों के कूदने पर वह भी कूद गए। रातभर पानी में तैरते रहने पर जिंदा रहने की उम्मीद छोड़ दी थी। कुछ समझ में नहीं आ रहा था। हवा के झोंके में सेफ्टी जैकेट के साथ काफी दूर तक चले जाते थे।

 
विज्ञापन
tauktae cyclone: Painter who stuck in tauktae cyclone told a terrible story
ताउते चक्रवाती तुफान - फोटो : पीटीआई
14 घंटे के बाद सुबह आठ बजे इंडियन नेवी कोच्चि के जवानों ने बाहर निकाला। अमित कुमार ने बताया कि वह बार्ज पी-305 में पेंटर के पद पर कार्यरत हैं। एक जनवरी 2021 को अपने गांव से ड्यूटी पर गए थे। अमित 10 फरवरी 2019 को मैथ्यू कंपनी में भर्ती हुए थे। शादी 2010 में हुई है। दो बच्चे और पत्नी सोनी देवी हैं। पिता अजय कुमार गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed