फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: घर पर चल रही थी दुल्हन लाने की तैयारियां, जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा पहुंचा कोविड हॉस्पिटल

Mon, 24 May 2021 10:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Preparations to bring bride at home, groom turned out to be corona positive, admit in covid Hospital
दूल्हे को ले गई स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के मौदहा में शादी वाले घर में दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। घर में बरात निकासी की तैयारियां शुरू होने से पहले पुलिस पहुंच गई। इसी के साथ स्वास्थ्य टीम पहुंची और संक्रमित दूल्हे के परिजनों व रिश्तेदारों की जांच शुरू की और संक्रमित दूल्हे को कोविड हॉस्पिटल भेजा गया। मौदहा ब्लाक के बक्छा गांव में धर्मेंद्र सिंह की बरात सोमवार को पड़ोसी जनपद महोबा के थाना कबरई के परसाहा गांव जानी थी। बरात निकासी को लेकर सोमवार को घर में तैयारियां चल रही थीं। दूरदराज से रिश्तेदार और नातेदार भी घर आ गए थे। महिलाएं गाने-बजाने में जुटी थीं। इधर बुखार, जुकाम होने पर दूल्हा धर्मेंद्र सिंह बीती 22 मई को सीएचसी मौदहा गए थे, तो एंटीजेन किट से कोरोना टेस्ट हुआ था। जांच में दूल्हा कोरोना संक्रमित मिला।
Preparations to bring bride at home, groom turned out to be corona positive, admit in covid Hospital
जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा - फोटो : amar ujala
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ने मोबाइल पर दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी, साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। इस सूचना के बाद शादी की तैयारियां ठप हो गईं। सूचना पाकर दुल्हन के पिता जागेश्वर व उनके भाई साहब सिंह भी गांव पहुंचे।
Preparations to bring bride at home, groom turned out to be corona positive, admit in covid Hospital
परिवार में सभी की हुई जांच - फोटो : amar ujala
थाना सिसोलर की प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह ने पुलिस बल मौके पर भेजा। पुलिस ने मौदहा सीएचसी अधीक्षक को फोन कर मेडिकल टीम बुलवाई। टीम ने दूल्हे समेत घर के सभी रिश्तेदारों और नातेदारों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations to bring bride at home, groom turned out to be corona positive, admit in covid Hospital
कोरोना की जांच करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
सीएचसी के अधीक्षक डा. अनिल सचान ने बताया दूल्हा धर्मेंद्र सिंह कोरोना संक्रमित है। उनकी जांच रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। उसके बाद सोमवार को भी जांच की गई, जिसमें फिर पॉजिटिव आया है।

 
विज्ञापन
Preparations to bring bride at home, groom turned out to be corona positive, admit in covid Hospital
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : amar ujala
बताया दूल्हे के परिजनों और रिश्तेदारों की जांच कराई जा रही है। दूल्हे को कोविड हॉस्पिटल भिजवाया गया है। वहीं युवक के परिजनों ने बताया अभी फिलहाल शादी टाल दी है। आगे की जाएगी। 15 मई को धर्मेंद्र का तिलक हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed