फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   swati singh political journey from a housewife in yogi government

यूपी की सियासत में घरेलू महिला की धमाकेदार एंट्री, ऐसे अचानक बन गईं मंत्री

Wed, 07 Jun 2017 04:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
swati singh political journey from a housewife in yogi government
योगी आदित्यनाथ फायरब्रांड मंत्री स्वाति सिंह (फाइल फोटो)
बीते दिनों बियर बार का उद्घाटन कर विवादों में घिरी सीएम योगी आदित्यनाथ की मंत्री स्वाति सिंह एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। दरअसल, मंत्री स्वाति सिंह ने मंगलवार को एक भंडारे के आयोजन के दौरान प्रसाद में 100-100 रुपए बांट दिए। बस फिर क्या था वे एक बार फिर से चर्चा में आ गई। ऐसे ही कई मामले उनसे जुड़े हैं। थोड़े से दिनों में चाहे-अनचाहे राजनीति की सीढ़ियां चढ़ी स्वाति सिंह का राजनीतिक सफर बेहद दिलचस्प है। जानने कि लिए पढ़िए यहां....
विज्ञापन

 

चाहे-अनचाहे यूं राजनिति की सीढ़ियां चढ़ी स्वाति

swati singh political journey from a housewife in yogi government
स्वाति सिंह (फाइल फोटो)
साल भर पहले एक हाउसवाइफ से अब यूपी सरकार में मंत्री बन गईं स्वाति सिंह की राजनीति में इंट्री बेहद नाटकीय रही। पति दयाशंकर सिंह बीजेपी के नेता थे। काफी कोशिश के बाद भी वह विधान परिषद का चुनाव नहीं जीत पा रहे थे। दूसरी बार चुनाव हारने के बाद बीजेपी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ एक विवादित बयान दे दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में ऐसे चमका स्वाति सिंह का सितारा 

swati singh political journey from a housewife in yogi government
डेमो
मामले में बीजेपी भी बैकफुट पर आ गई और दयाशंकर सिंह के बयान से फौरन किनारा करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। लेकिन बसपा के नेताओंं ने जवाबी हमले की तैयारी कर ली थी। उन्होंने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर दयाशंकर सिंह पर जोरदार हमला किया, इसी दौरान बसपा नेताओं ने दयाशंकर की प​त्नी स्वाति सिंह और उनकी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। बस यहीं से स्वाति सिंह ने मायावती और बसपा नेताओंं के खिलाफ जो मोर्चा खोला वह उन्हें चाहे अनचाहे राजनीति की सीढ़ियां चढ़ाता ले गया।

 
विज्ञापन

भाजपा में स्वाति की बनी फायरब्रांड इमेज से मिला फायदा 

swati singh political journey from a housewife in yogi government
स्वाति सिंह (फाइल फोटो)
बीजेपी ने स्वाति सिंह के फायरब्रांड इमेज को देखते हुए उन्हें सीधे प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया। यही नहीं विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी स्वाति सिंह के जगह दी।

इसके बाद स्वाति ​को विधानसभा में टिकट मिलना भी तय हो गया था। हुआ भी वही। उन्हें लखनऊ की सरोजनी​नगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया। जहां से बीजेपी तीन दशकों से जीत को तरस रही थी। स्वाति सिंह ने यह सीट बीजेपी की झोली में डाली और इसके बाद उन्हें योगी सरकार में मंत्री पद मिला। यही नहीं उनके पति दयाशंकर सिंह का निलंबन भी वापस ले लिया गया।

लेकिन मंत्री बनने के दो महीने के अंदर ही स्वाति सिंह विवादों में घिर गईं। पहले बियर बार की लांचिंग को लेकर और फिर बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे के दौरान प्रसाद में 100-100 रुपए बांटने को लेकर स्वाति सिंह विवादों में घिरी हैं।
 

यहां जन्मी और पढ़ी-लिखी है स्वाति सिंह

swati singh political journey from a housewife in yogi government
योगी की मंत्री स्वाति सिंह (फाइल फोटो)
स्वाति सिंह का जन्म और ज्यादातर पढ़ाई लखनऊ में हुई। वह राजपूत परिवार से हैं। बचपन से ही शांत स्वभाव की स्वाति शादी से पहले और बाद के जीवन में भी सामान्य महिला की तरह ही रहती थीं।

स्वाति सिंह ने 2001 में इलाहाबाद के मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी से एमएमएस की डिग्री ली है। 2007 में उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलएम की डिग्री हासिल की। पति राजनीति में थे लेकिन स्वाति ​को इससे कोई लगाव नहीं था। वह अपने दो बच्चों के पालन पोषण में ही व्यस्त रहती थीं। 

 

मायावती की काट साबित हो सकती थीं स्वाती सिंह

swati singh political journey from a housewife in yogi government
स्वाति सिंह (फाइल फोटो)
मायावती की काट साबित हो सकती थीं स्वाती सिंह
स्वाती सिंह को दयाशंकर सिंह प्रकरण के बाद बीजेपी ने अपने परिवर्तन सभाओं में मंच का हिस्सा बनाया था। उन्हें बोलने का भरपूर मौका दिया गया। इसके पीछे बीजेपी की रणनीति थी कि उन्हें एक बड़ी महिला नेता के रूप में प्रस्तुत कर यूपी चुनाव में फायदा लिया जाय और ऐसा हुआ भी। इससे ज्यादा बीजेपी को मायावती के जवाब में एक चेहरा मिल गया था। स्वाती सिंह मंच से मायावती पर सीधा निशाना भी साधती थीं। न सिर्फ राजनीतिक हलकों में बल्कि बीजेपी में भी यूपी चुनाव में स्वाती सिंह का नाम स्टार कैंपेनर के बतौर गूंजने लगा। हालांकि जब स्टार प्रचारकों की लिस्ट आई तो उनका नाम गायब मिला। इसके बाद स्वाति ने अपनी सीट पर जीत हासिल की। लेकिन अब स्वाति का नाम बार-बार विवादों से जुड़ने लगा है जो इस उभरती नेता के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

मंत्री के तौर पर स्वाति सिंह के पास ये प्रभार

swati singh political journey from a housewife in yogi government
योगी आदित्यनाथ के पैर छूती स्वाति सिंह (फाइल फोटो)
मंत्री के तौर पर स्वाति सिंह के पास इस समय एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि आयात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण मंत्रालय, परिवार कल्याण, मातृत्व और बाल कल्याण के प्रभार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed