चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के वियावल स्थित काशी नाथ का पुरवा मे ननकू निषाद की उसकी सगी चाची द्वारा कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद अजीब सा सन्नाटा फैला है। पुरवा में मृतक व आरोपी चाची का परिवार ही रहता है। अन्य बस्ती दोनों के घरों से कुछ दूरी पर है। घटना के समय दोनों के परिवार के मुखिया मौजूद नहीं थे।
चाची ने खेली 'खूनी' होली: बेटी से था प्रेम संबंध का शक, भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, कहा- युवक करता था छेड़छाड़
हत्यारोपी बोली-बेटी को परेशान करता था युवक
थाना क्षेत्र के बियावल गांव में बेटी से प्रेम संबंधों के शक में चाची ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव के काशीनाथ का पुरवा निवासी ननकू (22) पुत्र चंद्रभान निषाद का चचेरी बहन के साथ दो साल से प्रेम संबंध था।
सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार
युवती की मां ऊषा उर्फ गंगावती लगातार संबंध का विरोध करती थी। इसी बात पर लेकर शुक्रवार की रात को दोनों परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ऊषा ने कुल्हाड़ी से ननकू के सिर व चेहरे पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल ननकू को लेकर उसके परिजन मऊ सीएचसी पहुंचे।
गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय ननकू की रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ने आरोपी चाची ऊषा को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मृतक के परिवार से तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
वहीं, हत्यारोपी ऊषा ने बताया कि ननकू बेटी को लगातार परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसी बात पर मारपीट हुई। शनिवार को प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर शाम को गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।