फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व बसपा नेता हत्याकांड मामले में चौंकाने वाल खुलासा, खुफिया विभाग के रडार पर पुलिस, जांच शुरू

Thu, 15 Oct 2020 09:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 15 Oct 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Surprising revelations in former BSP leader murder case
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कानपुर के चर्चित पूर्व बसपा नेता और हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड मामले में अब खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। अफसर गोपनीय तरीके से पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर रहे हैं। आधा दर्जन पुलिसकर्मी रडार पर हैं। वहीं मामला डीजीपी मुख्यालय तक पहुंच गया है।


 
Surprising revelations in former BSP leader murder case
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
हत्याकांड में चकेरी पुलिस, सीओ, एसपी, समेत स्वाट और सर्विलांस टीम जांच के दायरे में है। दर्जनों लोगों को उठाकर छोड़ा गया। वहीं महफूज अख्तर का नाम बाहर किया गया। कोर्ट की सख्ती और पुलिस की साठगांठ का खुलासा होने के बाद महफूज को आरोपी बनाया गया है।

 
Surprising revelations in former BSP leader murder case
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अन्य दोनों आरोपियों मनोज गुप्ता और वीरेंद्र पाल का नाम भी केस डायरी में शामिल किया गया। इसमें पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। विभागीय जांच के साथ ही अब खुफिया विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। कुछ पुख्ता साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। खुफिया विभाग की टीम जांच पूरी कर रिपोर्ट मुख्यालय समेत अन्य अधिकारियों को भेजेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surprising revelations in former BSP leader murder case
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी के आदेश पर हो रही है जांच 
एडीजी जय नारायन सिंह ने प्रकरण का संज्ञान लेकर एक रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय भेजी थी। साथ ही जांच की संस्तुति की थी। मुख्यालय से जांच के आदेश हुए। इसके तहत एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार भी जांच कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Surprising revelations in former BSP leader murder case
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बयान दर्ज कराने को नोटिस जारी 
एसपी पश्चिम ने पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व विवेचक समेत कई पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजा है। इसमें वर्तमान थानेदार रवि कुमार श्रीवास्तव से भी पूछताछ होगी। उनके भी बयान होंगे। एसपी का कहना है कि सीडीआर का खंगालने में वक्त लग रहा है। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed