फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मंगल' को तूफानी ‘अमंगल’ की आशंका, अफवाहों से बचें, इन नंबरों पर दें सूचना

Tue, 08 May 2018 09:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 May 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Storm expected on Tuesday
डेमाे पिक
यूपी/बांदाः मंगलवार को आंधी-तूफान कुछ ‘अमंगल’ न कर दे। बड़ी तादाद में लोग इससे सशंकित हैं। मौसम विभाग ने 8 मई को देश के कई हिस्सों में भारी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी है। इसी के मद्देनजर यहां एडीएम ने भी बचाव की एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा है कि आंधी-तूफान में फंस जाने पर घबराएं नहीं। अफवाहों से भी बचने को कहा है।  

 
Storm expected on Tuesday
डेमाे पिक
दैवी आपदा प्रभारी/अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने बचाव की एडवाइजरी जारी कर कहा है कि तूफान के समय वाहन न चलाएं। वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग्स, जर्जर मकान, दीवार पुल आदि से दूर रहें। आकाशीय बिजली कड़क रही हो तो खुले स्थान पर जाने से बचें। पक्के भवन में शरण लें।
 
Storm expected on Tuesday
डेमाे पिक
प्राथमिक उपचार की सामग्री और वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था, टॉर्च आदि की व्यवस्था रखें। पेयजल का भी इंतजाम करें। बिजली उपकरणों से दूर रहें। कोई भी अप्रिय घटना होने पर 100, 102 या 108 पर सूचना दें। खुद को सुरक्षित रखते हुए तूफान ग्रस्त लोगों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Storm expected on Tuesday
डेमाे पिक
एडीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों, निकायों के प्रभारियों, लेखपालों, सचिवों, प्रधानों आदि से कहा है कि एडवाइजरी को आम लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही लोगों से अपील की 'घबराएं नहीं, धैर्य से काम लें। सतर्क रहें और किसी भी हादसे की स्थिति में तत्काल पुलिस और प्रशासन के अफसरों को सूचना दें।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed