फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में पुलिस टीम पर हमला: पथराव में चौकी इंचार्ज, हेड कांस्टेबल और एक महिला घायल

Sun, 21 Mar 2021 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting, chowki incharge, head constable and a woman injured on police team in Rasulabad, Kanpur dehat
पुलिस टीम पर पथराव - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के रसूलाबाद में सहमति के बाद विवाहिता को ससुराल छोड़ने भीखदेव कहिंजरी गांव गए चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर पति, ससुर व अन्य परिवार वालों ने पथराव कर दिया। चौकी इंचार्ज, हेड कांस्टेबल व विवाहिता घायल हो गए।


 
Stone pelting, chowki incharge, head constable and a woman injured on police team in Rasulabad, Kanpur dehat
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
चौकी इंचार्ज व सिपाही को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। एसपी, एएसपी भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। चौकी इंचार्ज की पिस्टल गायब है।

 
Stone pelting, chowki incharge, head constable and a woman injured on police team in Rasulabad, Kanpur dehat
राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर ने रीजेंसी अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों से मिलीं - फोटो : amar ujala
कहिंजरी के रहने वाले आजाद अली की पुत्री शाह बेगम (26) का निकाह भीखदेव कहिंजरी के रहने वाले रफीक अली के बेटे अमजद अली के साथ हुआ। दो साल पहले शाह बेगम ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stone pelting, chowki incharge, head constable and a woman injured on police team in Rasulabad, Kanpur dehat
चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी देता पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर के निर्देश पर कहिंजरी चौकी इंचार्ज ने पीड़िता के ससुर रफीक अली को थाने बुलाकर समझाया जिसपर वह बहू को साथ रखने पर राजी हो गया। शनिवार देर शाम चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल व हेड कांस्टेबल समर सिंह अपने साथ शाह बेगम को लेकर ससुराल पहुंचे तो वहां ससुराल वालों ने पहले मुकदमा वापस लेने की मांग रख दी।

 
विज्ञापन
Stone pelting, chowki incharge, head constable and a woman injured on police team in Rasulabad, Kanpur dehat
पुलिस अधिकारी से घटना की जानकारी लेतीं राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर - फोटो : amar ujala
इस पर विवाद के बाद रफीक अली, अमजद अली व परिवारीजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल समर सिंह व पीड़िता शाह बेगम घायल हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed