फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेडिकल फील्ड के स्टार्टअप से सबका भला होगा, बोले- पैसे की कमी नहीं है आइडिया तो लाओ

Sat, 24 Mar 2018 12:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Mar 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
startups in medical field in india
डेमाे पिक
आईआईटी कानपुर में शुक्रवार से जैव उद्यमियों के लिए दो दिवसीय एंटरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत हुई। बतौर मुख्य वक्ता सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर व एसबीईआरटीसी के समन्वयक प्रो. बीवी फड़ी ने शिरकत की।


 
startups in medical field in india
डेमाे पिक
उन्होंने जैव उद्यमिता को समाज के लिए जरूरी बताया। बोले, मेडिकल से जुड़ी तकनीक का प्रयोग कर समाज को फायदा पहुंचाने वालों की कमी है। मेडिकल के क्षेत्र में जितने स्टार्टअप शुरू होंगे उतना ही समाज और देश को फायदा होगा।

 
startups in medical field in india
डेमाे पिक
आगे उन्होंने आइडिया जनरेशन और फंड रेजिंग के तरीके बताए। कहा कि आज देश और दुनिया में निवेशक पैसा लेकर तैयार हैं बस जरूरत है तो अच्छे आइडिया की। अनुसंधान एवं विकास के डीन प्रो. एस गणेश ने बीएसबीई विभाग की जानकारी दी। डॉ. अमिताभ बंदोपाध्याय ने संस्थान के बायो इंक्यूबेशन सेंटर की जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
startups in medical field in india
डेमाे पिक
उन्होंने बताया कि बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप को शुरू करने के लिए उनका केंद्र हर तरह का सहयोग देता है। तिरुवनंतपुरम से आए आद्राचंद्र मौली, एम्स के डॉ. प्रशांत झा, प्रौद्योगिकी और व्यापार सलाहकार अमित शुक्ला सहित अन्य कई हस्तियों ने उद्यमियों को सफलता का टिप्स दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed