{"_id":"5895b9074f1c1bf340e81e0c","slug":"stampede-at-cm-akhilesh-yadav-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, फिर टूटी कुर्सियां, उखाड़ फेंकी बल्ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, फिर टूटी कुर्सियां, उखाड़ फेंकी बल्ली
Sun, 05 Feb 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:01 AM IST
सार
औरैया के विधूना में शनिवार को दमदार जनसभा करने के बाद सीएम अखिलेश ने फफूंद की और रुख किया। यहां वे दिबियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए जनता के बीच वोट मांगने पहुंचे थे। लेकिन सभा खत्म होने के बाद यहां जमा हुए लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
1 of 3
जनसभा के लिए पहुंचे सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
औरैया के विधूना में शनिवार को दमदार जनसभा करने के बाद सीएम अखिलेश यादव ने फफूंद की और रुख किया। यहां वे दिबियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए जनता के बीच वोट मांगने पहुंचे थे। लेकिन सभा खत्म होने के बाद यहां जमा हुए लोगों में भगदड़ मच गई।
उम्मीद से ज्यादा जुटी भीड़
2 of 3
अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर लैंड करते हुए
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दरअसल, जनसभा स्थल पर लोग ज्यादा जमा होने से अयव्यवस्था का माहोल देखने को मिला। प्रबंधन समिति का कहना है कि सभा स्थल पर उम्मीद से ज्यादा लोग जुट गए थे इसलिए ऐसा हुआ।
सभा स्थल पर लगभग सात हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था में केवल 200 सुरक्षाकर्मी लगे थे। ऐसे में भीड़ को काबू में रख पाना मुश्किल हो गया। आलम यह रहा कि जब अखिलेश सभा कर लौटने लगे तो लोग कुर्सियों पर फांदते हुए मुख्यमंत्री की और लपके। सभी उनसे एक बार भेंट करना चाहते थे।
सात हजार से ज्यादा भीड़, 200 सुरक्षाकर्मी
3 of 3
अखिलेश यादव की जनसभा में मची भगदड़ के बाद टूटी कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इस कोशिश में सारी कुर्सियां टूट गई। बल्लियां उखड़ गई। सीएम अखिलेश को लेकर यहां के लोगों में खासा जूनून देखने को मिला। दूर से सीएम का हेलिकॉप्टर आता देख लोग खुशी से झूमने लगे। बुलंद नारों के साथ जनता ने अपने चहेते नेता का स्वागत किया।
यहां पहुंचने के बाद सीएम अखिलेश ने जनता के बीच अपनी बात रखी। परिवार में साजिश की बात को दोहराते हुए उन्होंने यहां भी शिवपाल पर निशाना साधा। वहीं विरोधी दल भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नोटबंदी पर तंज कसा। कांग्रेस से किए गठबंधन पर भी अखिलेश ने यूपी का जनता का साथ मांगा है।
औरैया के विधूना में शनिवार को दमदार जनसभा करने के बाद सीएम अखिलेश ने फफूंद की और रुख किया। यहां वे दिबियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए जनता के बीच वोट मांगने पहुंचे थे। लेकिन सभा खत्म होने के बाद यहां जमा हुए लोगों में भगदड़ मच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।