फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: कैराना और नूरपुर में मिली जीत का सपा ने कुछ इस तरह मनाया जश्न

Thu, 31 May 2018 09:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 31 May 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
SP celebrates victory of kairana and noorpur elections
कानपुर में जीत का जश्न मनाते सपाई - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल समझे जाने वाले उपचुनाव में सपा महागठबंधन के राष्ट्रीय लोकदल उम्मीदवार व नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी की जीत पर हर्ष जताया। इस दौरान सपा के गढ़ समेत सभी जिलों में सपाईयों ने जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर पटाखे व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस जीत को पूर्व मुख्यमंत्री की विचारधारा की जीत करार दिया । 



 
SP celebrates victory of kairana and noorpur elections
सपा ने मनाया जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
सपा महागठबंधन के राष्ट्रीय लोकदल उम्मीदवार कैराना लोकसभा क्षेत्र से तबस्सुम हसन एवं बिजनौर जनपद की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार नईमुल हसन की जीत से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। सपा कार्यालय पर सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई वितरित की।

 
SP celebrates victory of kairana and noorpur elections
उन्नाव में जीत का जश्न मनाते सपाई - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर इटावा सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजनसभा आदित्य गोविंद ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहाकि जनता ने सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। महंगाई पर लगाम कसने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
SP celebrates victory of kairana and noorpur elections
जीत का जश्न मनाते सपाई - फोटो : अमर उजाला
सैफई में भी मनाया जश्न
कैराना चुनाव में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत पर कस्बे में समाजवादियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।  सपा वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह यादव उर्फ बाबाजी, प्रधान चंदगीराम यादव ने कहा कि आज के समय में पूरे देश में विकास बिल्कुल ठप है। सभी को अपनी-अपनी कुर्सी की पड़ी है। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य ने कहा कि कैराना चुनाव में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत को देख पूरे देश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता और उनकी स्वच्छ छवि को देखा गया है। आगामी 2019 के चुनाव में भी अखिलेश यादव का सिक्का बुलंद होगा। इस दौरान प्रधान विकेश यादव, सोनू यादव, मनोज यादव, मन्नू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed