फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 का टिकट मिलने के बाद जब घबराकर दोबारा ट्रेन में चढ़ गया कांग्रेस का ये प्रत्याशी

Sat, 16 Mar 2019 06:58 PM IST
अभिषेक त्यागी यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 16 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
shriprakash jaiswal get lok sabha election 2019 ticket
श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल टिकट मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली से कानपुर आए। शताब्दी ट्रेन से कानपुर सेंट्रल पहुंचे जायसवाल का स्वागत करने के लिए कांग्रेसियों की खासी भीड़ उमड़ी। जिसे देखकर श्रीप्रकाश जायसवाल घबराकर फिर से ट्रेन में  चढ़ गए।

 

shriprakash jaiswal get lok sabha election 2019 ticket
श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
जायसवाल को चेहरा दिखाने, माला पहनाने और उनसे हाथ मिलाने की ऐसी होड़ मची कि वह घबराकर वापस ट्रेन में चढ़ गए। करीब 17 मिनट तक वह ट्रेन में ही बैठे रहे। कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री उन्हें ट्रेन से बाहर लेकर आए। ट्रेन रात 8 बजकर 46 मिनट पर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची।

 

 

shriprakash jaiswal get lok sabha election 2019 ticket
श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

श्रीप्रकाश 8 बजकर 48 मिनट पर ट्रेन से उतरे तो कांग्रेसियों में माला पहनाने की होड़ मच गई। जमकर धक्का-मुक्की होने लगी। इससे परेशान होकर श्रीप्रकाश वापस ट्रेन में चढ़ गए। वह करीब 17 मिनट बाद 9 बजकर 05 मिनट पर ट्रेन से बाहर निकले।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shriprakash jaiswal get lok sabha election 2019 ticket
श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

कई कांग्रेसियों की जेब भी कट गई। इसके बाद उन्होंने बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। शहर सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे अजय कपूर, मदन मोहन शुक्ला, आलोक मिश्रा, पवन गुप्ता, भूधर नारायण मिश्र, आशीष पांडेय आदि श्रीप्रकाश का स्वागत करने नहीं पहुंचे।

 

विज्ञापन
shriprakash jaiswal get lok sabha election 2019 ticket
श्रीप्रकाश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राजेश द्विवेदी, अनूप त्रिपाठी, अनिल वाजपेई, कृपेश त्रिपाठी, इकबाल अहमद, सियाराम पाल, पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर, बृजेश त्रिपाठी, शादाब आलम, मुन्ना शुक्ला, अनूप श्रीवास्तव, ग्रीन बाबू सोनकर, सुबोध बाजपेई, जफर शाकिर आदि रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed