फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूत बना कपूत: जान बचाकर भागा पिता, नहीं पसीजा बेटे का दिल, ईंटों से कुचलकर की हत्या, आखिर क्यों चुप हैं परिजन

Fri, 05 May 2023 05:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 05:45 AM IST
विज्ञापन
Son brutally murdered his father in Hamirpur, father ran away after saving his life, why the family is silent
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पिता की हत्या करने के बाद से नागेश फरार है। परिवार के लोगों का कहना है कि नागेश के नशे का लती होने और छोटी छोटी बातों पर विवाद करने के कारण ही पत्नी मायके में चली गई। उसके इस व्यवहार से परिवार में बिखराव था।



अक्सर लोग कहते थे कि उसकी इस हरकत से किसी दिन कोई बड़ी घटना होगी और आखिर हुआ भी वही। नागेश ने गुस्से में आकर पिता पर वार किया और उनकी मौत हो गई। परमलाल के पड़ोस में रहने वाले फूल सिंह के घर पर शादी की खुशियों का माहौल था।

मृतक की शादीशुदा बेटियों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल थे। एकाएक रात में परमलाल के घर से मारपीट और चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर घर के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। तब तक नागेश ने ताबड़तोड़ पिता के चेहरे पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Son brutally murdered his father in Hamirpur, father ran away after saving his life, why the family is silent
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

ईंटों से कूंचकर की पिता की हत्या
मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में पिता से विवाद के बाद नागेश ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मृतक के बेटों ने बताया कि हत्यारोपी भाई पिता से पत्नी को मायके से बुलाने की जिद कर रहा था।

Son brutally murdered his father in Hamirpur, father ran away after saving his life, why the family is silent
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

बाइक की मांगी थी चाभी
रात में बाइक की चाभी मांगी थी। इसी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी परमलाल (55 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करता था। बुधावार देर रात उसका खून से लथपथ शव घर से कुछ दूर पर पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Son brutally murdered his father in Hamirpur, father ran away after saving his life, why the family is silent
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

चेहरे में किए थे कई वार
उसके चेहरे पर ईंट से वार किए गए थे। घटना की जानकारी पर गुरुवार सुबह एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान व अजीतमल कोतवाल मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे अखिलेश ने पुलिस को बताया कि मां की मृत्यु हो जाने के बाद पिता उसके व भाई नागेश उर्फ लालू , दीपक के साथ रहते थे।

विज्ञापन
Son brutally murdered his father in Hamirpur, father ran away after saving his life, why the family is silent
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

नशे का लती का नागेश
बड़ा भाई रिंकू उर्फ अरविंद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली रहता है। नागेश की शादी दो साल पहले क्षेत्र के चिटकापुर कोठी निवासी निशा के साथ हुई है। नागेश के नशे का लती होने और पत्नी से अक्सर विवाद होने के कारण वह नाराज होकर पत्नी मायके में रह रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed