फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘नोटों के बिस्तर’ और 'पद्मावत' पर सोशल वार

Wed, 24 Jan 2018 02:08 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 02:08 PM IST
सार

 - फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर शहरवासियों ने दीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
- सोशल मीडिया@कानपुर

विज्ञापन
social media weekly issue padmavat and noteban social media weekly issue padmavat and noteban
सोशल मीडिया वायरल
सोशल मीडिया में पिछले सप्ताह ‘नोटों का बिस्तर’, फिल्म पद्मावत और पेट्रोल दाम में बढ़ोतरी का मुद्दा ही छाया रहा। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और यू-ट्यूब पर इन्हीं मुद्दों पर जमकर टीका-टिप्पणी हुई और पोस्ट भी शेयर किए गए।

 
Trending Videos

ट्विटर पर पुराने नोटों की बरामदगी पर टीका-टिप्पणी

social media weekly issue padmavat and noteban social media weekly issue padmavat and noteban
सोशल मीडिया वायरल
प्रेमनारायण साहू लिखते हैं कि मित्रों न खाऊंगा ना खाने दूंगा, बड़ी कार्रवाई कानपुर से 100 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद !! इसे कहते हैं, स्वच्छ भारत अभियान काला, धन और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं। 
मयंक सेठी लिखते हैं कि किसको चाहिए 15 लाख ??? कानपुर में पकडे गए 100 करोड़ रुपये पुराने नोट। आरोपी ने नोटों का बिस्तर बनाया हुआ था।
किरन जैन लिखती हैं कि देशवासियों याद रहे...!!! नसबंदी भले फेल हो जाए, मगर नोटबंदी फेल नहीं हो सकती। 
मंजीत ने लिखा है कि लो कर लो बात, अब बेचारे ब्लैक मनी का बिस्तर भी नहीं बना सकते। 
मनोरमा अग्रवाल ने लिखा है कि बिल्डर आनंद खत्री के घर एनआईए और पुलिस ने छापा मारकर 96 करोड़ 62 लाख की पुरानी करेंसी पकड़ी। 
इसके अलावा लोगों ने कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट और आईआईटी छात्रों द्वारा तैयार की गई 24 घंटे उड़ने वाले हेलीकॉप्टर की डिजाइन पर भी भावनाएं व्यक्त की हैं।  
 

यू-ट्यूब पर ‘त्रिपाठी जी की लड़की’ ने खूब हंसाया

social media weekly issue padmavat and noteban social media weekly issue padmavat and noteban
सोशल मीडिया वायरल
यू-ट्यूब पर कानपुर के वीडियो खूब व्यूज बटोर रहे हैं। नोटों का बिस्तर हो या प्रैंक-कॉमेडी कनपुरियों ने इन्हें जमकर आपस में शेयर किया। राहुल वोहरा की वाइन : ‘कानपुर वाले त्रिपाठी जी की लड़की’ वीडियो सीरीज यू-ट्यूब पर चर्चा का विषय रही। पद्मावत फिल्म को लेकर शहर के लोगों की प्रतिक्रियाएं भी यू-ट्यूब पर देखी गईं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर खूब चली ‘बीजेपी वाली नंबर प्लेट’ 

social media weekly issue padmavat and noteban social media weekly issue padmavat and noteban
सोशल मीडिया वायरल
फेसबुक पर नरेंद्र चंचल की एक पोस्ट को खूब शेयर और कमेंट मिले। नरेंद्र ने एक कार की तस्वीर पोस्ट की, जिसकी नंबर प्लेट भाजपा के रंग में थी। लिखा कि ‘ये देखिए बीजेपी सरकार के कानपुर के विधायक जी की गाड़ी। किसी आम आदमी ने ऐसा किया होता तो आरटीओ, पुलिस उस आम आदमी को मार-मारकर भूत बना देता और गिफ्ट में चालान कर देता। पद्मावत मामले पर फेसबुक पोस्ट में राजेश लिखते हैं कि राजपूतों को सिनेमाघरों में आग लगाने के बजाय, मंत्रियों के पुतले फूंकने चाहिए। क्योंकि सारा खेल तो सरकार का है।  
 
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर वायरल हुआ 72 घंटे में छह हत्याओं का मैसेज

social media weekly issue padmavat and noteban social media weekly issue padmavat and noteban
सोशल मीडिया वायरल
पिछले सप्ताह व्हाट्सएप ग्रुपों में पेट्रोल दाम बढ़ोतरी के मैसेज खूब वायरल हुए। इसके अलावा शहर की पुलिस चौकसी को नाकाम ठहराते हुए 72 घंटे के भीतर छह हत्याओं का मैसेज खूब वायरल हुआ। यहां तक लोगों ने एक दूसरे को सुरक्षित रहने के मैसेज भेजे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed