फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर छाए मशहूर कवि-गीतकार गोपालदास, कवि होना भाग्य है, ‘नीरज होना सौभाग्य’

Sat, 21 Jul 2018 11:54 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Jul 2018 11:54 AM IST
सार

- सोशल मीडिया पर छाए मशहूर कवि-गीतकार गोपालदास नीरज
- नीरज के निधन पर लोगों ने कविताएं, गीत और वीडियो पोस्ट कर उन्हें दी श्रद्धांजलि
 

विज्ञापन
Social media reaction on gopaldas neeraj death
गोपाल दास नीरज की पुरानी तस्वीर
मशहूर गीतकार और कवि गोपालदास ‘नीरज’ के निधन की खबरें जैसे ही वायरल हुईं पूरा सोशल मीडिया उन्हीं की बातें करने लगा। देर रात ट्विटर पर इंडिया में टॉप ट्रेंडिंग में गोपालदास नीरज का नाम आ गया।  कोई उनके गानों के बोल लिखकर तो कोई कविताओं की पंक्तियां लिखकर उन्हें याद कर रहा था। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर नीरज के वीडियो, तस्वीरें, गीत खूब शेयर हुए। 

 
Social media reaction on gopaldas neeraj death
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
डॉ. कुमार विश्वास जैसे तमाम बड़े कवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी डीपी में उनको स्थान दिया। 

 

 
Social media reaction on gopaldas neeraj death
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोपाल दास नीरज के निधन पर ट्विट करते हुए लिखा कि ‘साहित्य जगत को जो हानि हुई है उसकी भरपाई होना कठिन है। नीरज जी ने अपनी काव्य रचनाओं से हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया। उन्हें भावनाओं और अनुभूतियों को व्यक्त करने में दक्षता हासिल थी। हिंदी फिल्मों के लिए नीरज जी द्वारा लिखे गए गीत आज भी लोकप्रिय हैं। ’  
विज्ञापन
विज्ञापन
Social media reaction on gopaldas neeraj death
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर गोपाल दास नीरज की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘महान कवि गोपालदास नीरज के महाप्रयाण पर अश्रुपूर्ण श्रद्दांजलि! उनके अमर गीत हमेशा- हमेशा हमारी स्मृतियों में गूंजते रहेंगे।’  
 
विज्ञापन
Social media reaction on gopaldas neeraj death
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
मुनव्वर राना ने नीरज के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘वो जा रहा है घर से जनाजा बुजुर्ग का, आंगन में एक दरख्त पुराना नहीं रहा।’ 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed