{"_id":"5c67d7b2bdec2208b00100ab","slug":"smriti-irani-reached-kanpur-dehat-in-funeral-of-martyr-shyam-babu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: स्मृति ईरानी से लिपट कर रोई शहीद की पत्नी, छलक पड़े उनके भी आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: स्मृति ईरानी से लिपट कर रोई शहीद की पत्नी, छलक पड़े उनके भी आंसू
Sun, 17 Feb 2019 01:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम हुए आतंकी हमले में यूपी के कानपुर देहात के शहीद श्याम बाबू का पार्थिव शरीर लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनके गांव नोनारी पहुंची। शहीद श्याम बाबू के पार्थिव शरीर को देखकर पत्नी रूबी बिलख-बिलख कर रोने लगीं।
Trending Videos
डेमो पिक
शहीद की पत्नी को रोता हुआ देख स्मृति ईरानी ने रूबी को गले से लगा लिया। वह स्मृति ईरानी से लिपट कर रोने लगी। शहीद की पत्नी की वेदना देखकर स्मृति ईरानी की आंखों से भी आंसू छलक गए। वो शहीद की पत्नी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए नजर आईं।
डेमो पिक
शहीद श्याम बाबू के भाई कमलेश ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की भीड़ श्याम बाबू के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ी। जिसे देखों उसकी जुबां पर एक ही नारा था। शहीद श्याब बाबू अमर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
श्याम बाबू की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उसके चार साल का बेटा और छह महीने की एक बेटी है। मकान बनाने का काम चल रहा था, इसके चलते कुछ दिनों से श्याम बाबू छुट्टी पर आए थे।
विज्ञापन
डेमो पिक
श्याम बाबू 29 जनवरी को ड्यूटी पर गए थे और 1 फरवरी को फिर से लौट आए थे। 10 फरवरी को फिर ड्यूटी पर चले गए थे। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
