{"_id":"5f4e91848ebc3e54dc46385b","slug":"silver-and-copper-coins-found-in-foundation-excavation-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: नींव खुदाई में मिला खजाना, मिट्टी के बर्तन में 158 साल पुराने चांदी व तांबे के सिक्के निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: नींव खुदाई में मिला खजाना, मिट्टी के बर्तन में 158 साल पुराने चांदी व तांबे के सिक्के निकले
Wed, 02 Sep 2020 12:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
नींव खुदाई में मिले चांदी व तांबे के सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सफीपुर ग्राम पंचायत नन्हकऊ में पंचायत भवन निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन में सन 1862 के चांदी व तांबे के सिक्के निकले।
नींव खुदाई में मिले चांदी के सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया। बाद में सिक्कों को सील करके डीएम कार्यालय भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार दशकों पहले किसी ने यहां सिक्के छिपाए होंगे।
नींव खुदाई में मिले तांबे के सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र के नन्हकऊ गांव में ग्राम पंचायत द्वारा सचिवालय का निर्माण कराने के लिए खुदाई कराई जा रही है। मंगलवार को मजदूर नींव खोद रहे थे तभी अचानक फावड़ा मिट्टी के बर्तन से टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नींव खुदाई में मिले चांदी के सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
तेज आवाज होने पर मजदूरों ने तुरंत हाथ से मिट्टी हटाई तो अंदर एक मिट्टी के बर्तन में चांदी व तांबे के सिक्के मिले। थाना आसीवन प्रभारी राजेश ने मौके पर पहुंच सिक्के अपने कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया।
विज्ञापन
सिक्कों की गिनती कर सील करते एसडीएम व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि चांदी के 17 सिक्के सन 1862 से लेकर 1919 तक के निकले हैं। साथ ही 287 सिक्के तांबे के हैं। तांबे के पुराने होने के कारण सन का पता नहीं चल पा रहा है। इसे सील कर जिलाधिकारी कार्यालय भेजा जा रहा है। वहां से पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा।