{"_id":"5f0e7a95c1f30b28a9241a7f","slug":"silence-in-temples-in-sawan-month-after-kanpur-encounter-vikas-dubey-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर के बाद सावन माह में मंदिरों में सन्नाटा, ग्रामीण घरों में कर रहे पूजा, विकास दुबे ने कई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर के बाद सावन माह में मंदिरों में सन्नाटा, ग्रामीण घरों में कर रहे पूजा, विकास दुबे ने कई...
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के बिल्हौर थाना इलाके के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में पुलिस की कड़ी पहरेदारी के कारण सावन माह में सभी मंदिरों में सन्नाटा है। ग्रामीण घर पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। जिन-जिन मंदिरों का कुख्यात विकास दुबे ने जीर्णोद्धार करवाया था, मूर्ति स्थापना करवाई थी, वहां घटना के बाद ताला लगा है।
2 of 5
सूना पड़ा मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू-भीटी गांव के सभी मंदिरों का रंग-रोगन, जीर्णोद्धार विकास दुबे और उसकी पत्नी रिचा दुबे ने जिला पंचायत सदस्य रहते करवाया। गांव देवता सहित मंदिरों में विकास दुबे और उसके परिवार के मूर्ति स्थापना सहित अन्य प्रकार की शिलालेख भी लगे हैं।
3 of 5
सूनी पड़ी हैं गांव की गलियां
- फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई की रात हुई वारदात के बाद गांव के सभी मंदिरों के आसपास पुलिस की भारी फोर्स तैनात होने से ग्रामीण हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। शिवली-सरिगवां मार्ग से आते ही प्राचीन मंदिर के आसपास पुलिस की गाड़ियां व पुलिस जवान तैनात हैं। विकास दुबे की कोठी के पास एक मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इस मंदिर में उसके परिवार के सभी सदस्यों के नाम जीर्णोद्धार, मूर्ति स्थापना आदि दर्ज है। मंदिर में ताला लगा है। मंदिर गांव के मध्य में होने के बाद भी लोग सावन में पूजा अर्चना के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के समीप स्थित घर में रहने वाले देवकी, रानी ने बताया कि इतनी बड़ी घटना के बाद भगवान की पूजा में मन कैसे लगे, वैसे हर सावन में यहीं मंदिर में सुबह शाम आरती और पूजा पाठ होती थी। घटना के बाद पुलिस वालों के सामने कौन पूजा करने जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।