{"_id":"5fa633018ebc3e9bf733cafb","slug":"shweta-wife-of-gangster-jai-accused-of-bikru-scandal-used-to-do-this-work-demand-of-trial-evidence-submitted-to-ed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड के आरोपी गैंगस्टर जय की पत्नी श्वेता करती थी ये काम, मुकदमे की मांग, ईडी को सौंपे गए सुबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड के आरोपी गैंगस्टर जय की पत्नी श्वेता करती थी ये काम, मुकदमे की मांग, ईडी को सौंपे गए सुबूत
Sat, 07 Nov 2020 11:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता
- फोटो : amar ujala
गैंगस्टर जयकांत बाजपेई की मनी लांड्रिंग से संबंधित सीडी और कुख्यात विकास दुबे के अपराध से कमाए धन को जय ने जिन होटलों और जमीनों में लगाया उनकी रजिस्ट्री की छायाप्रतियां अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शपथपत्र के साथ सौंपी हैं।
विकास के खजांची जय बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
जय की पत्नी श्वेता के खिलाफ भी मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। शपथपत्र में सौरभ ने कहा है कि जय ने पत्नी, साढ़ू और भाइयों के अलावा दर्जन भर सगे-संबंधियों के नाम पर विकास दुबे का पैसा लगाया और संपत्तियां अर्जित की हैं।
जय बाजपेयी पत्नी श्वेता एवं विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
जवाहर नगर निवासी व्यक्ति द्वारा ही विकास और जय का कालाधन ब्याज पर उठाने का दावा करते हुए उसकी संपत्तियों का ब्योरा भी ईडी को सौंपा है। सट्टा, अवैध बीसी व ठेकेदारी में विकास का काला धन लगाने का दावा किया है। बता दें कि जय की पत्नी श्वेता गरीब परिवार से हैं। आय का कोई स्रोत नहीं है। फर्जी आईटीआर भरकर काली कमाई को सफेद करने का अवैधधंधा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय बाजपेई एवं पत्नी श्वेता
- फोटो : amar ujala
अवैध धंधे का सारा लेखाजोखा जय की पत्नी या साले के पास मौजूद उसके लैपटॉप में होने की बात कहकर उसको जब्त कर जांच की मांग भी की है। वर्ष 2007-2009 के बीच फर्जी लालबत्ती दिलाने वाले गिरोह के सरगना से भी जय के संबंधों और ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में संलिप्त होने के सुबूत भी ईडी को दिए हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे के करीबी जय
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर ने संरक्षणदाता पुलिसकर्मियों के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदी हैं। विकास दुबे, गैंगस्टर जय बाजपेई, उसके खास साथी व भाजपा नेता की फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिल्हौर आदि में स्थित 23 संपत्तियों का ब्योरा भी साक्ष्य के रूप में सौरभ ने ईडी को सौंपा।